Dhanbad: मंडल कारा में कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत नाजुक

Dhanbad: धनबाद मंडल कारा में बंद एक कैदी ने बीते रात फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। जेल प्रशासन ने गंभीर हालत में उसे धनबाद एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Dhanbad: हाथ पर लिखा सुसाइड नोट

मिली जानकारी के अनुसार, कैदी धनबाद के गोधर निवासी जितेंद्र रवानी है। वर्ष 2024 में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने उसे 22 वर्ष की सजा सुनाई थी। अक्टूबर 2024 से मंडल कारा में सजा काट रहा है। घटना के बाद उसके हाथ पर लिखा सुसाइड नोट भी दिखाई दिया है। इसमें अपनी आत्महत्या के लिए अपने ससुर और पत्नी को जिम्मेदार बताया है।

Dhanbad: कैदी के परिजनों ने बताया

घटना की सूचना पर कैदी के परिजन अस्पताल पहुंचे। पिता ने कहा कि उनका बेटा निर्दोष है और इसी गम में उसने यह कदम उठाया। वहीं कैदी की मां ने बताया कि सुबह जेल प्रशासन की ओर से फोन आया कि उसका बेटा अस्पताल में भर्ती है। जब वे अस्पताल पहुंचे तो बेटे की हालत गंभीर थी और उसके हाथ पर लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी मौत का कारण पत्नी और ससुर को बताया।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

पूर्व MP के मकान पर ड्रग विभाग का छापा, लगभग 25...

गयाजी : गयाजी में नकली और नशीली दवाओं के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू पीपरपाती मोहल्ले में पूर्व...

अमेरिका-ईरान तनाव का असर, बिहार में ईंधन कीमतों में फिर बढ़ोतरी,...

पटना : बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों...

अनंत सिंह को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, Video व...

गोपालगंज : मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह को वायरल वीडियो और आर्म्स एक्ट मामले में बड़ी राहत मिली है। सोमवार...

सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67.5 लीटर विदेशी शराब के साथ...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अनीश सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छपवा चौक पर छापेमारी...

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने CNG इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बिहार सरकार ईंधन बचाने को लेकर लगातार एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है। सरकार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img