Commercial Advertisment

अल्पसंख्यक स्कूल के शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप, डीसी ने डीएसई को जांच का निर्देश

रांची: राजधानी रांची के रातू रोड स्थित एक अल्पसंख्यक स्कूल की छात्राओं ने शिक्षक अभिषेक कुमार सिन्हा पर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। छात्राओं ने शिक्षा सचिव और अन्य अधिकारियों को गुमनाम पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंगलवार देर रात रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने संज्ञान लिया और जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) व जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को जांच का निर्देश दिया।

छात्राओं ने पत्र में लिखा है कि आरोपी शिक्षक उनसे अश्लील बातें करता है, वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने को कहता है और होटल ले जाने का दबाव डालता है। आरोप है कि अब तक 15 से अधिक छात्राएं उसकी हरकतों का शिकार हो चुकी हैं। एक छात्रा को तो वह होटल तक ले गया, जिसके बाद उसने स्कूल आना बंद कर दिया।

छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया है कि सोमवार को उन्होंने पूरे मामले की जानकारी स्कूल प्रिंसिपल अनुज कुमार सिंह को दी, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय प्रिंसिपल ने केवल एक चेतावनी पत्र देकर मामले को दबाने की कोशिश की। इसके बाद छात्राओं ने अधिकारियों को गुमनाम पत्र लिखा।

शिकायत के अनुसार, यह घटनाएं फरवरी 2024 से जारी थीं। दिसंबर 2024 में आरोपी शिक्षक की शादी के बाद कुछ समय तक सब सामान्य रहा, लेकिन जल्द ही उसने फिर से अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। छात्राओं का कहना है कि आरोपी के पास कई छात्राओं के अश्लील चैट और वीडियो उसके मोबाइल और लैपटॉप में सुरक्षित हैं।

इधर, जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) विनय कुमार ने कहा कि मामले की जांच के लिए समिति बना दी गई है, जो बुधवार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी माना कि स्कूल प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश की है। वहीं, जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) बादल राज मीडिया को बताया कि स्कूल प्रिंसिपल को मोबाइल पर नोटिस भेजा गया है और इसकी हार्ड कॉपी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Tej Pratap Yadav Security Demand: ‘अगर अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?’...

Tej Pratap Yadav Security Demand, पटना: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपनी सुरक्षा को लेकर बिहार...

Ruby Kumari EOU Raid: DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU...

Ruby Kumari EOU Raid, कटिहार: आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO)...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: कैमूर में पोखरे के पास...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: बिहार के कैमूर जिले में पोस्टऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया...