पटना में डेंगू के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी, स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों को किया हाई अलर्ट

पटना : बिहार में बारिश और जलजमाव के बाद अब राजधानी पटना में डेंगू के मामले भी बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। पटना में पिछले 48 घंटे में डेंगू के 28 नए मरीज मिले हैं। विगत 15 अगस्त से अबतक के लिए गए आंकड़ों के अनुसार, 15 अगस्त (6), 16 अगस्त (4), 17 अगस्त (9), 18 अगस्त (2), 19 अगस्त (13) और बुधवार को 15 नए मरीज मिले हैं। कुल मिलाकर कहा जाय तो अगस्त महीने में लगभग 71 डेंगू के मामले मिले हैं। इसको लेकर सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने सभी लोगों से विशेष रूप से सावधानी बरतने की अपील की है।

DIARCH Group 22Scope News

इन क्षेत्रों में बढ़ी मरीजों की संख्या

आपको बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना सिटी, राजेंद्र नगर, गर्दनीबाग, कंकड़बाग, एजी कालोनी, पाटलिपुत्र कालोनी, कदमकुआं, अनिसाबाद, दीघा घाट, मंदिरी, अनीसाबाद, बहादुरपुर, सैदपुर, खजांची रोड, सिपारा और बांकीपुर अंचल जैसे क्षेत्रों से नए मामले सामने आए हैं। जहां नालियों में जलजमाव और खुले में पानी जमा रहने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।

यह भी देखें :

ऐसे करें बचाव

डेंगू के मामलों में अत्यधिक वृद्धि के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी बहुत तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसको लेकर पीएमसीएच, एनएमसीएच, आइजीआइएमएस, न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल में डेंगू की जांच और इलाज के लिए मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह का कहना है कि डेंगू से बचाव ही सबसे बड़ी सावधानी है। इसके लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें, हर सप्ताह कूलर, गमले और अन्य बर्तनों का पानी बदलें। इसके साथ ही उन्होंने पूरी बांह के कपड़े पहनने के साथ-साथ, मच्छरदानी लगाने की सलाह दी है। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की भी बात कही। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा है।

यह भी पढ़े : पटना में डेंगू का कहर, कल मिले 24 नए मरीज

Bhojpur Pond Cleaning: जलकुंभी से ढका 52 बीघा पोखर अब बना...

Bhojpur Pond Cleaning: जिले के बिहिया प्रखंड के चकवथ गांव में स्थित 52 बीघा का विशाल पोखर अब अपनी बदली हुई तस्वीर के कारण चर्चा...

Giridih Elephant Attack: करमा अखाड़ा जा रहे दंपती पर हाथी का...

Giridih Elephant Attack, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कई गांवों में हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का...

Asim Mandal Remand: 2.20 करोड़ के इनामी असीम मंडल से अब...

Asim Mandal Remand, घाटशिला: सीपीआइ (माओवादी) सेंट्रल कमेटी के सदस्य और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नेता असीम मंडल उर्फ आकाश से पूछताछ...