Advertisment

Hazaribagh: दनुआ घाटी में देर रात हुआ हादसा, NH-19 पर लगा लंबा जाम

Hazaribagh: बुधवार की देर रात जिले के चौपारण दनुआ घाटी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने NH-19 पर गाड़ियों की आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया है। इस हादसे में दो ट्रक और एक कंटेनर पलट गए, जबकि एक ट्रेलर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Hazaribagh: दनुआ घाटी में देर रात हादसा

हादसे की जानकारी मिलते ही चौपारण थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल ट्रक चालक को मलबे से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इस घटना के बाद वाहनों को सड़क से हटाने में काफी समय लग गया, जिसके कारण सुबह तक NH-19 पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। इस जाम ने न सिर्फ स्थानीय लोगों बल्कि लंबी दूरी की यात्रा कर रहे लोगों को भी घंटों तक परेशान किया।

चौपारण से चंदन राणा की रिपोर्ट

Viral Photo का सच आया सामने! अचेत बच्ची को मां ने...

बेतिया: पश्चिम चंपारण के एक अस्पताल से सामने आई बच्ची की वायरल तस्वीर और वीडियो को लेकर अस्पताल प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है।...

Bokaro National Archery Tournament: बोकारो में दूसरे राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट...

Bokaro National Archery Tournament: बोकारो में बुधवार को एनटीपीसी के दूसरे राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ। 18 से 27 अगस्त तक...

Bhagalpur Jewellery Shop Theft: भागलपुर में चोरी का चौंकाने वाला खुलासा!...

Bhagalpur Jewellery Shop Theft: तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हटिया रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने महज 36 घंटे के...