भारतमाला परियोजना एक्सप्रेसवे की जमीन अधिग्रहण को लेकर किसान व प्रशासन आ गए आमने-सामने

कैमूर : कैमूर प्रशासन ने चार किसानों को हिरासत में लेकर देर रात छोड़ दिया। वहीं भारतीय किसान यूनियन (राकेश टिकैत) के संगठन से जुड़े काफी तादाद में किसान चैनपुर के करवंदिया गांव पहुंचे। हालांकि काफी तादात में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। किसानों ने बताया कि कैमूर डीएम ने कहा था कि भारतमाला परियोजना के तहत चिन्हित जमीन पर फसल नहीं लगाए। इसके जवाब में किसानों की मांग थी कि 10 जुलाई तक किसानों का मुआवजा राशि भुगतान कर दिया जाए। लेकिन अभी तक एक भी किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया है। प्रशासन पुलिस का भय दिखाकर खेतों में लगी खड़ी फसल को रौंद रहा है।

Goal 7 22Scope News

JCB मशीन से लहलहाती फसलों को रौंद डाला

ग्रामीणों ने बताया कि एसडीएम, अंचलाधिकारी और सैकड़ों पुलिस बल ने जेसीबी मशीन से लहलहाती फसलों को रौंद डाला। भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है। लेकिन, ग्रामीणों का आरोप है कि बिना मुआवजा दिए जबरन जमीन कब्जा की जा रही है और खेतों में लगी फसल को बर्बाद किया जा रहा है।

प्रशासन का रवैया, कंपनी का समर्थन

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन और निर्माण कंपनी पीएसी मिलकर किसानों की जमीन जबरन ले रही है। अधिकारियों पर यह भी आरोप है कि वे कंपनियों के एजेंट की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

यह भी देखें :

सरकार की नीति पर उठे सवाल

किसानों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह सरकार कॉर्पोरेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा व्यवहार कर रही है। किसानों का कहना है कि डबल इंजन की सरकार अंग्रेजों जैसी नीतियों पर चल रही है, जो किसानों को जबरन उनकी जमीन से बेदखल कर रही है।

Kaimur Farmer 1 22Scope News

यह भी पढ़े : कैमूर में सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान, कहा- एक दो साल में देश हो जाएगा गुलाम…

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

 Dhanbad Land Subsidence, BCCL: धनबाद में भू-धंसान से 3 ग्रामीणों की...

धनबाद के रामकनाली में बंद BCCL परियोजना क्षेत्र में भू-धंसान से तीन ग्रामीणों की मौत की सूचना है। ग्रामीण अवैध कोयला खनन के लिए...

Jharkhand Weather: झारखंड में 19 सितंबर तक छाये रहेंगे बादल, कई...

 झारखंड में 19 सितंबर तक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 15 सितंबर को वज्रपात और तेज हवाओं...

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...