Lohardaga BREAKING : बुलबुल जंगल में आईईडी ब्लास्ट, दो जवान घायल

घायल जवानों को एयरलिफ़्ट कर रांची के मेडिका में किया भर्ती

लोहरदगा : जिले के अति नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में आईईडी ब्लास्ट होने से दो जवान घायल हो गया. जिसे हेलीकाप्टर से बेहतर इलाज हेतु रांची स्थित मेडिका भेजा गया. सूचना मिली है कि दोनों घायल जवान कोबरा बटालियन 203 के हैं. घायल जवानों के नाम दिलीप कुमार और नारायण दास बताया जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि बीते दो दिनों से नक्सलियों के विरूद्ध लगातार सुरक्षा बलों के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. इधर सुरक्षा बल पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल गांव के पहाड़ी इलाकों में एंटी नक्सल अभियान चलाकर नक्सलियों के हर गतिविधियों का जायजा लेने निकली थी. इसी बीच सर्च आपरेशन के दौरान अचानक आईईडी ब्लास्ट हो गया, जिसमें दो जवान घायल हो गया. घायल जवानों को सेना के हेलीकाप्टर से एयरलिफ़्ट कर तत्काल रांची के मेडिका भेजा गया. सूत्रों के अनुसार नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान आज सुबह यह घटना घटी है.

रिपोर्ट : दानिश

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: Giridih में छात्राओं ने SP...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: रक्षाबंधन के अवसर पर गिरिडीह में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...