तेजस्वी का बड़ा आरोप, कहा- ‘SIR के दौरान सरकार को 4,000 करोड़ की कमाई’

कटिहार : कटिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शनिवार को बिहार की एनडीए सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। एक सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने साफतौर पर कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान भ्रष्टाचार काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट सरकार ने सिर्फ आवासीय और जाति प्रमाण पत्र बनवा कर ही लोगों से 4,000 करोड़ रुपए ले लिए हैं।

DIARCH Group 22Scope News

तेजस्वी ने कहा- हम भ्रष्टाचार-मुक्त, अपराध-मुक्त सरकार देने के लिए काम करेंगे

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम भ्रष्टाचार-मुक्त और अपराध-मुक्त सरकार देने के लिए काम करेंगे। अब तक इन अधिकारियों और भ्रष्ट सरकार ने सिर्फ आवासीय और जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ही 4,000 करोड़ रुपए ले लिए हैं। भाजपा के लोग इस पैसे का इस्तेमाल चुनावों में करेंगे। इसीलिए भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। हम भ्रष्टाचार-मुक्त और अपराध-मुक्त सरकार देने के लिए काम करेंगे।

यह आपका मीडिया नहीं है, ‘वोट चोर गड्डी छोड़’ अब शाम को टीवी देखिए – राहुल गांधी

वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यह आपका मीडिया नहीं है। ‘वोट चोर गड्डी छोड़’ अब शाम को टीवी देखिए। आपको यह नारा नहीं दिखेगा। आपको यह कहीं नहीं दिखेगा। आपको यह भीड़ नहीं दिखेगी, क्योंकि यह गरीबों की भीड़ है। यह मजदूरों की भीड़ है, किसानों की भीड़ है। हमें वोट चोरी नहीं होने देना चाहिए।

यह भी देखें :

NDA सरकार पर हमलावर विपक्ष

आपको बता दें कि बिहार में चुनाव से पहले हो रहे एसआईआर को लेकर पूरा विपक्ष बिहार की एनडीए सराकर पर हमलावर है। चुनाव आयोग पर भी राहुल गांधी लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। खासकर, एसआईआर की टाइमिंग को लेकर कहा जा रहा है कि बिहार में भी गड़बड़ी करने के लिए चुनाव आयोग के साथ मिलकर बीजेपी ने एसआईआर कराया है। इसे लेकर विपक्ष सरकार को चारों तरफ से घेरने में जुटा है। अब नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर एक और बड़ा आरोप भ्रष्टाचार का लगाया है।

यह भी पढ़े : वोटर अधिकार यात्रा : पूर्णिया से आज नरपतगंज पहुंचेंगे राहुल-तेजस्वी, बदला ट्रैफिक रूट…

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...