RIMS-2 Contovercy : हल बैल लेकर पहुंचे ग्रामीणों पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, लाठीचार्ज के बावजूद ग्रामीणों ने खेत जोता…

RIMS-2 Contovercy

Ranchi : राजधानी रांची के कांके अचंल अंतर्गत नगड़ी में प्रस्तावित RIMS-2 अस्पताल के निर्माण को लेकर आदिवासी समाज ने आज जमकर प्रदर्शन किया। इसी बीच आज विरोध कर रहे समाज के लोगों ने ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ कार्यक्रम के तहत विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन में राजधानी रांची ही नहीं और भी कई जिलो से आदिवासी समाज के लोग आंदोलन के लिए आए हैं।

ये भी पढ़ें- Breaking : पूर्व सीएम चंपई सोरेन के हाउस अरेस्ट पर बीजेपी ने की निंदा, कहा-घटना शर्मनाक आपातकाल की याद दिला रहा… 

RIMS-2 Contovercy : लाठीचार्ज के बाद भी नहीं रुके ग्रामीण

इस दौरान ग्रामीणों को रोकने के लिए प्रशासन भी पहले से तैयार थी। प्रशासन ने नगड़ी जाने वाले कई रास्तो पर बैरिकेडिंग की और उन्हें रोकने की कोशिश की। हालांकि ग्रामीण इसके बावजूद विवादित भूमि पर पहुंचे और उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए प्रशासन ने लाठीचार्ज शुरु कर दिया। इससे भी बात नहीं बनी तो फिर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।

ये भी पढ़ें- RIMS-2 Contovercy : प्रशासन की निषेधाज्ञा के बावजूद बैल और हल लेकर जमीन पर उतरे ग्रामीण, JLKM नेता देवेन्द्रनाथ महतो ने की जुताई… 

हालांकि इन समके बावजूद ग्रामीणों ने विवादित जमीन पर बैल और हल लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने खेत में हल चलाया और खेत को जोत दिया। जिसके बाद महिलाओं ने खेत में रोपा रोपने का भी काम किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि ये हमारा अधिकार है हम अपने अधिकार लेकर रहेंगे। ग्रामीणों ने हेमंत सोरेन मुर्दाबाद शिबू सोरेन अमर रहे के लग रहे नारे भी लगाए।

ये भी पढ़ें- Breaking : चंपाई सोरेन की हाउस अरेस्ट के बाद बिफरे बाबूलाल कहा-हेमंत सरकार यहां आतंक फैलाने की कोशिश कर रही है… 

RIMS-2 Contovercy : इरफान अंसारी की जिद नहीं चलेगी

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि खेती लायक जमीन पर ही अस्पताल बनाना जबरदस्ती है। मंत्री इरफान अंसारी इस तरह से जिद पर अड़ गए हैं कि अस्पताल बनेगा तो यहीं बनेगा। हम अस्पताल के विरोध में नहीं है हमारी मांग बस इतनी है कि यदि अस्पताल बनाना ही है तो अगल बगल के इलाके में कई एकड़ गैरमजरुआ जमीन खाली है इसके बावजूद भी खेती लायक ही भूमि को अस्पताल बनाने के लिए क्यों चुना गया।

ये भी पढ़ें- Breaking : सूर्या हांसदा की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई, मामले की सीबीआई जांच होनी ही चाहिए-बाबूलाल मरांडी… 

हमारे पास खेती लायक बस इतना ही जमीन ही खेती का अगर ये भी ले लेंगे तो हमारे पास कुछ नहीं बचेगा। यदि वे हमारे खेतीहर जमीन ले लेंगे तो हमारे पास क्या बचेगा। हम भूमिहीन हो जाएंगे और हमे पलायन होने पर मजबूर होना पड़ेगा। यदि सरकार अस्पताल बनाना ही चाहती है तो किसी अन्य खाली पड़ी जमीन पर बनाए।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Ramgarh : मैं मयंक सिंह नहीं हूं…आरोपी ने खुद को गैंगस्टर Mayank Singh मानने से किया इनकार… 

Deoghar : स्वीमिंग पुल में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने… 

Ranchi Crime : नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद, दिल्ली से जुड़े गिरोह का खुलासा-दो गिरफ्तार 

Ranchi Crime : घर में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, खुल गई पोल, भारी मात्रा में शराब के साथ 5 गिरफ्तार… 

Ramgarh : अवैध कोयला खनन को लेकर जिला प्रशासन की छापेमारी, एक साथ तीन जगहों पर रेड… 

Palamu : ड्यूटी के बाद रहस्यमय ढंग से लापता जवान की जंगल में मिली लाश, नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी 

Ranchi : रांची विश्विद्यालय में सेमेस्टर-4 भूगोल की कॉपी गायब! आजसू ने कर दी तालाबंदी 

 

 

 

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...