PM Modi Degree Row : दिल्ली हाईकोर्ट ने CIC का आदेश किया खारिज , पीएम मोदी की डिग्री नहीं होगी सार्वजनिक

PM Modi Degree Row

Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री विवाद से जुड़ा मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन दत्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की उस याचिका पर फैसला सुनाया है, जिसमें विश्वविद्यालय ने केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के आदेश को चुनौती दी थी।

ये भी पढ़ें- Breaking : संविधान संशोधन पर सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा बयान-नीतियां देश को मुश्किल दौर में ले जा रही 

दरअसल, नीरज नाम के एक व्यक्ति ने आरटीआई दाखिल कर 1978 में बीए (कला स्नातक) की परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों के रिकॉर्ड देखने की मांग की थी। इसी पर 21 दिसंबर 2016 को CIC ने आदेश जारी कर दिया था कि अभिलेखों का निरीक्षण किया जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उसी साल बीए की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने 23 जनवरी 2017 को CIC के इस आदेश पर रोक लगा दी थी।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : कुरकुरे हत्याकांड में अपराधी को छुपाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार… 

PM Modi Degree Row : CIC का आदेश रद्द होना चाहिए-सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता

दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट में दलील दी कि CIC का आदेश रद्द होना चाहिए। उन्होंने कहा—विश्वविद्यालय को अदालत को रिकॉर्ड दिखाने में कोई आपत्ति नहीं है। इसमें 1978 की बीए की एक डिग्री भी शामिल है। मेहता ने यह भी साफ किया कि छात्रों की निजी जानकारी जनहित के बिना महज जिज्ञासा के आधार पर उजागर नहीं की जा सकती।

ये भी पढ़ें- Breaking : हंगामेदार मॉनसून सत्र, विपक्ष ने कर दिया वॉक आउट…

वहीं, आरटीआई आवेदक की ओर से पेश वकील ने तर्क दिया कि प्रधानमंत्री की शैक्षिक जानकारी सार्वजनिक होना व्यापक जनहित का विषय है। उनका कहना था कि RTI कानून आम नागरिकों को यह अधिकार देता है कि वे ऐसे मामलों की जानकारी हासिल कर सकें, जिनका सीधा संबंध पारदर्शिता से है।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Palamu Breaking : पलामू में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 9 महिलाएं हिरासत में… 

Breaking : मैं झुकूंगा नहीं! हाउस अरेस्ट के बाद पहली बार बोले चंपाई सोरेन-ऐतिहासिक रहा आंदोलन… 

RIMS-2 Contovercy : प्रशासन की निषेधाज्ञा के बावजूद बैल और हल लेकर जमीन पर उतरे ग्रामीण, JLKM नेता देवेन्द्रनाथ महतो ने की जुताई… 

Palamu Crime : नशे पर चोट! ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर रंगेहाथ धराए… 

Breaking : चंपाई सोरेन की हाउस अरेस्ट के बाद बिफरे बाबूलाल कहा-हेमंत सरकार यहां आतंक फैलाने की कोशिश कर रही है… 

Jharkhand Politics : चंपाई सोरेन ने तो खुद एसपी को बुलाकर अपनी गिरफ्तारी दी-हेमलाल मुर्मू का बड़ा बयान… 

Breaking : सूर्या हांसदा की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई, मामले की सीबीआई जांच होनी ही चाहिए-बाबूलाल मरांडी… 

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...