Jharkhand BEd-MEd Entrance Result 2025: नया रिजल्ट एक हफ्ते में, 46 हजार स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होगा

झारखंड बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा-2025 का संशोधित रिजल्ट एक हफ्ते में जारी होगा। 46 हजार अभ्यर्थी इंतजार में, सेशन लेट होना तय।


 रांची: JCECEB ने BEd-MEd  और बीपीएड प्रवेश परीक्षा-2025 का रिजल्ट गलत मार्किंग के कारण रद्द कर दिया था। अब पर्षद ने संकेत दिया है कि एक सप्ताह के भीतर संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

11 मई को परीक्षा आयोजित हुई थी और 4 जुलाई को रिजल्ट घोषित किया गया था। 7 जुलाई से ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू होनी थी, लेकिन रिजल्ट रद्द होने के बाद प्रक्रिया रोक दी गई। करीब 46,000 अभ्यर्थी पिछले 50 दिनों से संशोधित रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इनमें बीएड के 45,084, एमएड के 608 और बीपीएड के 487 परीक्षार्थी शामिल हैं।


Key Highlights

  • बीएड, एमएड और बीपीएड प्रवेश परीक्षा-2025 का रिजल्ट गलत मार्किंग से रद्द

  • 46 हजार से अधिक अभ्यर्थी 50 दिनों से संशोधित रिजल्ट का इंतजार कर रहे

  • जेसीईसीईबी ने एक हफ्ते में नया रिजल्ट जारी करने की दी जानकारी

  • रिजल्ट रद्द होने से काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया अटकी

  • सेशन लेट होने से छात्रों का अकादमिक कैलेंडर प्रभावित


रिजल्ट में देरी का असर एडमिशन और सेशन दोनों पर पड़ेगा। सामान्यतः अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब नया रिजल्ट आने के बाद काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने में कम से कम 20–25 दिन और लग सकते हैं। इससे नया शैक्षणिक सत्र देर से शुरू होगा, जिससे छात्रों का अकादमिक कैलेंडर प्रभावित होना तय है।

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...