हत्या के आरोपी युवक को पहले बहुभोज में बुलाया फिर मार दी गोली

बेगूसराय : बेगूसराय में हत्या के प्रतिशोध में एक हत्या के आरोपी युवक को पहले बहुभोज में बुलाया उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी. घटना बलिया थाना क्षेत्र के मुसेचक गांव की है.

बताया जाता है कि मुसेचक गांव निवासी दिलीप यादव को गांव के ही एक शादी समारोह के बाद आयोजित बहुभुज में साजिश कर बुलाया गया. आरोप है कि बहु भोज में खाना खाने के बाद जैसे ही दिलीप यादव निकलने लगा तभी 4-5 की संख्या में बदमाश पहुंच गए और उसे पकड़ कर गोली मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक के परिजनों का आरोप है कि दिलीप यादव की पिता की हत्या कुछ वर्ष पहले की गई थी. उसके बाद 2020 में रॉबिन यादव की हत्या कर दी गई थी, जिसमें दिलीप यादव को भी आरोपी बनाया गया था. अब दिलीप यादव की साजिश कर भोज में बुलाया गया और रॉबिन यादव के परिजनों और रिश्तेदारों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है.

घटना की सूचना पर बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची छानबीन की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

रिपोर्ट: सुमित

जहां चाह वहां राह, विचाराधीन कैदी ने आईआईटी जैम परीक्षा में पाया 54वां रैंक, हत्या के आरोप में जेल में बंद सूरज

सोये हुए अवस्था में 77 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर फ्लाईओवर का सेटरिंग गिरा,...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का सेटरिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसा रविवार रात करीब 10 बजे...

Dhanbad Bhuli More Firing News: धनबाद के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े...

Dhanbad Bhuli More Firing News: शहर के भूली मोड़ इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक...

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...