स्कूलों को बंद रखना गरीब-गुरबा के खिलाफ राजनीतिक सत्ता की एक सुनियोजित साजिश- ज्यां द्रेज

Latehar-देश के जाने माने अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज ने स्कूलों को नहीं खोले जाने पर सरकार पर बड़ा हमला बोला है. ज्यां द्रेज ने कहा है कि स्कूलों का नहीं खोला जाना वंचितों के खिलाफ सरकार की एक सुनियोजित साजिश है. दरअसल शासक वर्ग चाहता ही नहीं कि गरीब-गुरबा के बच्चे पढ़ाई-लिखाई करें, उनकी जिंदगी में भी खुशहाली आए,

नहीं तो कारण क्या है कि जब मॉल से लेकर बाजार तक खुला है, क्रिकेट मैचों का आयोजन हो रहा है, शादियां हो रही, जलसे हो रहे हैं, मुख्यमंत्री स्टेडियम में  हजारों की लोगों से मिल रहे हैं. स्कूलों को बंद रखा गया है.

ज्यां द्रेज ने आरोप लगाया कि सरकार की सोच है कि यदि गरीबों के बच्चे पढ़ाई करेंगे तो मजदूरी कौन करेगा, उनकी सेवा कौन करेगा. अमीरों के बच्चे तो ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं, उनके पास हर तरह की सुविधा है, लेकिन गरीब घरों के बच्चे कहां जाय, उनकी पढ़ाई लिखाई तो बंद पड़ी है.

बता दें कि ज्यां द्रेज मनरेगा योजनाओं का जायजा लेने पहुंचे थे, उनकी टीम ने लातेहार जिला के मनिका प्रखंड में कई योजनाओं का जायजा लिया. जांच में कई चौंकानें वाले तथ्य सामने आए. ज्यां द्रेज ने दावा किया कि प्रखंड में  मनरेगा योजना में लूट मची हुई है. योजनाओं को कागजों पर निपटाया जा रहा है.

रिपोर्ट- गोपी कुमार सिंह 

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...