कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दर्ज कराया मामला, लगाया मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप…

कैमूर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में कांग्रेस पार्टी के एक मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग अब राज्य में सियासी मुद्दा बन चुका है। इसके विरोध में शुक्रवार को राजधानी पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर जम हंगामा किया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच लाठियां भी चली। इस दौरान कैमूर के भभुआ में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में घुस कर तोड़फोड़ की।

भाजपा के विरोध और दोनों पार्टियों के बीच झड़प के विरोध में शनिवार को राज्य भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया। कैमूर के भभुआ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस ने भभुआ थाना में भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मामला भी दर्ज करवाया। इस दौरान कांग्रेस के जिला कार्यालय सचिव महेंद्र राम ने कहा कि मैं कल अकेला कार्यालय पर था तभी 15 भाजपाई हाथों में झंडा लेकर आये और राहुल गांधी मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए कार्यालय में घुस तोड़फोड़ करने लगे।

यह भी पढ़ें – हरिसिद्धी में कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे NDA नेता, कहा ‘झूठे हैं राहुल गांधी…’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेरे साथ मारपीट भी की और सबने राहुल गांधी का पुतला फूंका। बाद में मैनें पूरे मामले की जानकारी जिलाध्यक्ष को दी। वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने कहा कि कल कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में भाजपा का झंडा हाथ में लेकर भाजपा युवा मोर्चा के लोगों ने राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाते हुए घुस कर तोड़फोड़ किया। कार्यालय सचिव के साथ मारपीट भी की और राहुल गांधी समेत अन्य सारे तस्वीरों को उखाड़ दिया। उन लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने वाले चबूतरे को भी तोड़ दिया है। आज मैंने भभुआ थाना में 12 लोगों के विरुद्ध नामजद समेत दर्जनों अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   भोजपुर में जम कर गरजे विपक्ष के नेता, राहुल गांधी ने कहा ‘बिहार में हमेशा…’

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...