रॉन्ग कॉल पर किशोरी को हुआ प्यार, प्रेमिका के घर से आशिक हुआ फरार

गोड्डा :  प्यार कब किस से हो जाए यह कहना मुश्किल है, और प्यार का अंजाम क्या हगा इसका अंदाजा लगा पाना और भी मुश्किल.  ऐसी ही अजब प्रेम की गजब कहानी गोड्डा से सामने आयी. आपको बता दें कि बिहार के पूर्णिया जिले की रहने वाली एक युवती को गोड्डा जिले के पोडैयाहाट प्रखंड के रहने वाले युवक राज कुमार दास से प्यार हो गया, और ये प्यार परवान चढ़ा रॉन्ग नंबर से. रॉन्ग नंबर वाले युवक से युवती दिल लगा बैठी.

पीड़ित प्रेमिका का कहना है कि कई सालों से दोनों का प्रेम संबंध चल रहा था. प्रेमिका अपना प्यार को पाने के लिए प्रेमी के घर बिहार के पूर्णिया से झारखंड के गोड्डा जिले के पोडैयाहाट प्रखंड बेल्टूपा गांव पहुंच गई. प्रेमिका अपना नाम जिया खातून बता रही है प्रेमिका का कहना है कि आशिक के कहने पर अपना घर छोड़कर पटना में रूम लेकर रहती थी, और वहां इस युवक का आना जाना लगा रहता था. एक दिन आशिक पहुंचा और लड़की के मोबाइल से सारा डॉक्यूमेंट वीडियो डिलीट कर वहां से फरार हो गया. प्रेमिका जिया खातून अपने आशिक का नाम राजकुमार दास बता रही है.

इस घटना के बाद युवती लड़का के घर पहुंच गई. ग्रामीणों को जब इसकी सूचना मिली तो वहां काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे. स्थानीय लोगों ने उसे वापस जाने को कहा लेकिन लड़की अपने जिद पर अदि रही. इसकी सूचना जब थाना प्रभारी पोड़ैयाहाट मिली तो वह दल बल के साथ पहुंचकर लड़की को अपने साथ थाना लेकर गये साथ ही लड़के के पिता को भी ले गए.

रिपोर्ट : प्रिंस

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...