Breaking : पटना में गरजे सीएम हेमंत-ईडी, सीबीआई के नाम पर डराना चाहती है मोदी सरकार

Breaking 

Patna : आज पटना में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जोरदार भाषण दिया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह लड़ाई सिर्फ किसी पार्टी की नहीं बल्कि पूरे देश को बचाने की है।

हेमंत सोरेन ने कहा, “ये वोट किसी पार्टी का नहीं, बल्कि देश का है। सत्ता पर कुछ चालाक और ताकतवर लोगों ने पैसे और ताकत के दम पर कब्जा कर लिया है। अगर आज हम नहीं चेते, तो फिर कभी मौका नहीं मिलेगा।” उन्होंने कहा कि पिछले 13 सालों में किसान, मजदूर और आम लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। लेकिन जब-जब जनता एकजुट हुई है, विजय भी पाई है।

Breaking : केन्द्र सरकार ने साजिश के तहत जेल में बंद रखा

उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने के लिए किया जा रहा है। सोरेन ने दावा किया कि वोट चोरी कोई नई बात नहीं है, लेकिन अब जनता सब समझ चुकी है और चोरी करने वाले चेहरे बेनकाब हो चुके हैं।

अपने निजी अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें भी लंबे समय तक जेल में रखा गया। यहां तक कि लोकसभा चुनाव भी जेल से लड़ना पड़ा, नहीं तो उन्हें चुनाव लड़ने से रोका जाता।

सीएम ने कहा कि यह चुनाव गरीबों और आम जनता के लिए सिर्फ चुनाव नहीं है, बल्कि पूरे देश को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने वोट की ताकत को समझें और सही निर्णय लें।

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...