मांझी ने कहा- जीतने वाली सीट हम लेंगे, कितनी होगी ये NDA बैठक में होगा तय

भागलपुर : हम पार्टी के मुखिया केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भागलपुर पहुंचे। टाउन हॉल में आयोजित हम पार्टी के जन समर्थन सभा में शामिल हुए यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में उन्होंने मंच से एनडीए के समर्थन में जमकर वोट करने और करवाने की अपील की है। साथ ही कार्यकर्ताओं से फील्ड में मेहनत करने का आग्रह किया है, जीतन राम मांझी ने विपक्ष पर निशाना साधा है। साथ ही दशरथ मांझी के बेटे पर भी बिफरे सीट शेयरिंग पर चर्चा की।

Goal 7 22Scope News

कितनी सीटें मिलेगी इस पर एनडीए की बैठक में चर्चा होगी – जीतन राम मांझी

उन्होंने कहा कि कितनी सीटें मिलेगी इस पर एनडीए की बैठक में चर्चा होगी। हमारे लोग कहते हैं 40 सीट मिलनी चाहिए। हम भी इस पर बात करते हैं लेकिन बैठक में ही तय होगा कौन सी सीट हमें मिलेगी और हम जीत सकते हैं। जीतने वाली सीट हम लेंगे। दशरथ मांझी के हम भी समर्थक हैं लेकिन उनके बेटे को बिहार सरकार ने घर बनवाया था। राहुल गांधी ने प्लास्टर और पेंट करवा दिया उसको वह लोग अपना बता दिए। उनके बेटे को भारत रत्न की मांग करनी चाहिए। दशरथ मांझी के लिए इसकी मांग वह नहीं करते हैं।

मांझी ने राहुल-तेजस्वी की यात्रा पर कहा- वह लोग फ्रस्ट्रेटेड हो गए हैं

जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा पर कहा कि वह लोग फ्रस्ट्रेटेड हो गए हैं। मानसिक संतुलन खो दिए है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दिलवा रहे हैं। निशांत कुमार के राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भी को भी राजनीति में आने का अधिकार है। लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार हैं और हमलोग उन्हीं को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

यह भी पढ़े : HAM पार्टी ने प्रदेश महासचिव लक्ष्मण मांझी को पार्टी से किया बर्खास्त, मांझी के खिलाफ फूंका बिगुल

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...