Advertisment

Garhwa: न्यूज 22स्कोप की खबर का असर, रंका में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

Garhwa: न्यूज 22स्कोप में प्रकाशित खबर का असर रंका में देखने को मिला है। रंका सीओ शिवपूजन तिवारी ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मंगलवार को छापेमारी की। इस दौरान खपरो गांव निवासी समदुलाह अंसारी का अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कर रंका थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

Garhwa: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

बता दें कि, 1 सितंबर को एनजीटी की रोक के बावजूद रंका क्षेत्र में अवैध बालू उठाव से जुड़ी खबर सामने आई थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और कार्रवाई शुरू की गई। हालांकि, अभी भी कनहर व खरसोइया घाट समेत कई जगहों से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू की ढुलाई हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि बालू माफिया खुलेआम बालू की सप्लाई कर रहे हैं। कई बार तो रंका थाना और प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने से ही बालू लदा ट्रैक्टर गुजर जाता है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती है। वहीं एनजीटी की रोक के कारण आम लोगों को सरकारी व निजी कार्यों में बालू नहीं मिल पा रहा है, जिससे बालू माफिया मनमाने दाम वसूल रहे हैं।

आकाशदीप की रिपोर्ट

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड छात्र आंदोलन पर भाजपा का...

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। दिल्ली में संसद भवन परिसर में...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: रामगढ़ में फिर दिखी अवैध बालू...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: गुरुवार शाम अरगड्डा पुलिस स्टेशन इलाके में अवैध रूप से खोदी गई रेत से लदा एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: CM हेमंत सोरेन ने असम को...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मानवीय पहल करते हुए, झारखंड सरकार ने असम...