Bokaro: फूड प्वाइजनिंग से बाप-बेटे की मौत, चार अस्पताल में भर्ती

Bokaro: फूड प्वाइजनिंग ने एक परिवार को तबाह कर दिया। घटना मानगो कर्मागोड़ा की है। जहां बीती रात दाल-भात, आलू और करेले की भुजिया खाने के बाद परिवार के छह लोग अचानक बीमार पड़ गए। हालत बिगड़ने पर सभी को बोकारो सदर अस्पताल ले जाया गया।

Bokaro: फूड प्वाइजनिंग से बाप-बेटे की मौत

इलाज के दौरान लोबिन मांझी और उनके बेटे नरेश मुर्मू की मौत हो गई, जबकि दुलारी देवी, वकील मुर्मू, सोनाली कुमारी और एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल के चिकित्सक अरविंद कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि मरीजों के लक्षण स्पष्ट रूप से फूड प्वाइजनिंग की ओर इशारा करते हैं। हालांकि, असली वजह की जांच की जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग खाने-पीने की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...