Advertisment

Breaking : फूड प्वाइजनिंग के बाद 45 इंजीनियरिंग के बच्चे बीमार

बेतिया : बिहार के बेतिया से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। शुक्रवार की देर रात में उस समय हड़कंप मच गया जब एक इंजीनियरिंग कॉलेज में खाना खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग से 45 इंजीनियरिंग के छात्र बीमार हो गए। सभी बीमार छात्रों को बेतिया के बेतिया के जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। पूरा मामला गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज कुमारबाग का है।

छात्रों ने बताया कि मेस में खाने के मेन्यू में चिकन चावल था जैसे ही छात्रों ने खाना खाया उसके बाद बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। एक छात्र के थाली में मरी हुई छिपकली मिली जिसके बाद छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना के बाद पूरे इंजीनियरिंग कॉलेज में हड़कंप मच गया। छात्र एक के बाद एक बीमार होने लगे। किसी को भूमेटिंग हो रहा था तो किसी का सर में चक्कर की शिकायत मिली। जिसके बाद सभी बीमार छात्रों को एंबुलेंस से देर रात जीएमसीएच लाया गया जहां इलाज चल रहा है।

वहीं जीएमसीएच के डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए थे। उन्हें छह एम्बुलेंस के साहारे जीएमसीएच में लाया गया। सभी छात्र खतरे से बाहर है। कुछ छात्रों को इलाज कर उसे भेज दिया गया है। कुछ छात्रों को डॉक्टर की निगरानी में रखकर इलाज किया जा रहा है।

यह भी देखें :

घटना के बाद कुमार बाग गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रबंधन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। छात्रों ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज में हमेशा खराब खाना खिलाया जाता है। अगर कोई छात्र बीमार हो जाए तो कोई देखने वाला नही होता है। कॉलेज प्रसासन बहुत लापरवाही करता है, जिससे सभी छात्र परेशान रहते है।

यह भी पढ़े : SSB व वन विभाग की टीम ने बरामद किया तेंदुआ की खाल

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Bokaro Road Excavation: क्या फिर खुलेगी धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क? खुदाई...

Dhanbad Bokaro Road Excavation: धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क को फिर से खोलने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। यह सड़क केन्दुआडीह इलाके में...

Bokaro Police New Bolero Vehicles: बोकारो में पुलिस व्यवस्था को मिला...

Bokaro Police New Bolero Vehicles: बोकारो में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की कोशिशों को बोकारो पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस मुख्यालय...

Garhwa River School Bridge News: न सड़क, न पुल… गढ़वा के...

Garhwa River School Bridge News: जिले के रंका ब्लॉक में सिरोईकला उत्क्रमित उच्च विद्यालय तक पहुँचना छात्रों और शिक्षकों, दोनों के लिए एक बड़ी...