दशहरा त्योहार को लेकर शराब भंडारण में जुटे तस्कर, अवैध बियर के साथ 2 गिरफ्तार

नवादा : नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों ने शराब भंडारण में जुटे दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। साथ ही एक लग्जरी कार में लदे 11 पेटी में रहे 132 लीटर बियर को जब्त किया। उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्य निषेध को लेकर जांच चौकी पर उत्पाद बलों के सहयोग से झारखंड की ओर से आने वाली प्रत्येक वाहनों की जांच की जाती है। साथ ही त्योहारों के नजदीक आते ही उत्पाद बलों को अलर्ट मोड में रखा गया है। इसी क्रम में शनिवार को कोडरमा से नवादा शराब की खेप को लेकर गुप्त सूचना मिली।

Goal 7 22Scope News

सूचना के सत्यापन व आवश्यक कानूनी कार्रवाई को लेकर SI प्रवीण को दिए गए निर्देश

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई को लेकर जांच चौकी पर पदस्थापित एसआई प्रवीण कुमार को निर्देश दिए गए। इसी क्रम में झारखंड की ओर से आ रही उजले रंग की स्विफ्ट कार संख्या यूपी 80सीए 8583 को जांच हेतु रोका गया। जांच के दौरान कार के पिछले सीट के नीचे छुपकर रखे चार पेटी एवं कार की डिक्की से सात पेटी 500 एमएल वाले गॉडफादर नामक केन बियर बरामद किया गया है। बरामद केन बियर की संख्या 264 पीस है। साथ ही कार में सवार रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी देखें :

उत्पाद अधीक्षक ने कहा- प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया जाएगा

आपको बता दें कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान नवादा आईटीआई गोनावां के समीप स्थित शिवनगर मोहल्ला निवासी बब्लू सिंह के पुत्र अमन राज एवं नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के पिपरा टोली कटौना निवासी मदन सिंह के पुत्र गोपाल चंद्रमणि के रूप में हुई है। गिरफ्तार लोगों द्वारा बताया गया कि वे दशहरा की तैयारी को लेकर बियर के भंडारण एवं बिक्री में जुटे हुए थे। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की बड़ी उपलब्धि, स्कॉर्पियो से विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

अनिल कुमार की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...