Advertisment

फ्लॉप मैनेजमेंट की पहचान पर लगा ब्रेक, सदर अस्पताल की सर्जरी बनी मिसाल

कटिहार : अक्सर फ्लॉप मैनेजमेंट और लापरवाह इलाज को लेकर सुर्खियों में रहने वाला कटिहार स्वास्थ्य विभाग इस बार अच्छी वजह से चर्चा में है। सदर अस्पताल में हुई एक ऐसी सर्जरी जो आंकड़ों के हिसाब से पिछले पांच सालों में शायद ही देखने को मिली हो। हसनगंज की रहने वाली गरीब महिला रुक्मिणी देवी महीनों से पेट दर्द से जूझ रही थीं। निजी अस्पतालों ने इलाज के लिए मोटी रकम मांगी लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार बेबस था।

DIARCH Group 22Scope News

कटिहार सदर अस्पताल में तैनात डॉ. साह और संजीदा ने कमाल कर दिखाया

आपको बता दें कि ऐसे में कटिहार सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टर साह आनंद प्रेम और संजीदा परवीण ने कमाल कर दिखाया। उन्होंने ऑपरेशन कर रुक्मिणी देवी के पेट से करीब दो किलो वजन का ट्यूमर बाहर निकाला। अच्छी खबर ये है कि रुक्मिणी देवी अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। परिवार वालों ने अस्पताल और डॉक्टरों को दिल से धन्यवाद दिया है। इस सफल ऑपरेशन की चर्चा पूरे जिले में हो रही है। माना जा रहा है कि ऐसे नतीजों से कटिहार स्वास्थ्य विभाग की खराब छवि में सुधार होगा और लोगों का भरोसा सरकारी अस्पतालों पर लौटेगा। कटिहार सदर अस्पताल की ये कामयाबी कहीं ना कहीं स्वास्थ्य विभाग के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है।

यह भी पढ़े : कटिहार सदर अस्पताल में इलाज कम लापरवाही ज्यादा, मरीज भगवान भरोसे

रतन कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...

JSSC Supervisor Recruitment: फर्जी Degree के संदेह में 33 अभ्यर्थियों की...

झारखंड महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में 33 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र संदिग्ध मिलने पर नियुक्ति रोक दी गई है। शिक्षक भर्ती में भी कंप्यूटर साइंस,...