विक्रमशिला सेतु पुल पर मंडरा रह रहा है खतरा, एक्सपेंशन जॉइंट के बीच बढ़ रहा है गैप

भागलपुर : पूर्वी बिहार यानी की भागलपुर जिले की लाइफलाइन विक्रमशिला सेतु की स्थिति बिगड़ती जा रही है। सेतु के कई एक्सपेंशन जॉइंट के बीच गैप बढ़ता जा रहा है। गैप छह इंच तक बढ़ गया है जो खतरे की घंटी है। सेतु के 10 से अधिक एक्सपेंशन जॉइंट के गैप की स्थिति चिंताजनक है। लगातार चिट्ठी लिखकर वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जाता रहा है लेकिन सेतु को दुरुस्त करने को लेकर विभाग की ओर से अबतक कोई पहल नहीं हो सकी है।

Goal 7 22Scope News

DM ने भी वरीय अधिकारियों को चिट्ठी लिख अवगत कराया था लेकिन ध्यान अबतक नहीं दिया गया ध्यान

आपको बता दें कि भागलपुर एनएच के अभियंता ने कई दफा पुल निर्माण निगम को चिट्ठी लिख एक्सपेंशन जॉइंट की जांच करवाने और दुरुस्त करने को लेकर आग्रह किया है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने भी वरीय अधिकारियों को चिट्ठी लिख अवगत कराया था लेकिन इसपर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि इसे प्राथमिकता से दुरुस्त करवाने की जरूरत थी। जलस्तर बढ़ने घटने की स्थिति में सेतु पर असर पड़ा होगा। इसकी पूरी संभावना है। ऐसे में इसकी जांच कर दुरुस्त करने की जरूरत थी। इस सेतु से लाखों लोगों को फायदा होता है। पूर्वी बिहार में आवागमन के रूप में मजबूत सेतु के रूप में इसे देखा जाता था लेकिन अब यह कमजोर हुआ है। इस सेतु से रोजाना 30 से 35 हजार वाहन गुजरते हैं। 2016 के बाद सेतु को दुरुस्त करने की मजबूत कवायद नहीं हुई।

यह भी पढ़े : नवगछिया में कोसी का जलस्तर बढ़ने से लोग फिर से बेघर होने को लाचार…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Bihar Industrial Investment: बिहार में उद्योगों को मिली नई रफ्तार, BIADA...

Bihar Industrial Investment, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) ने राज्य में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में 12...

Bihar Gandak River Flood Relief: गंडक के उफान से 6 जिलों...

Bihar Gandak River Flood Relief: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बिहार की गंडक नदी खतरे के निशान से...

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...