Advertisment

Dhanbad: ट्रैफिक पुलिस का सघन जांच अभियान, नियम के उल्लंघन करने वालों पर हुई कार्रवाई

Dhanbad: बाइक चालक के साथ पीछे सवार को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा, नहीं तो कार्रवाई हो सकती है। अब बिना हेलमेट का बाइक में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भी नहीं मिलेगा, इसकी शुरूआत हो चुकी है।

Dhanbad: चौक चौराहों पर जांच अभियान

धनबाद ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार ने ट्रैफिक पुलिस के साथ खुद चौक चौराहों पर जांच अभियान चलाया। इसमें बिना हेलमेट बाइक चलाने, बाइक में मॉडिफाई साइलेंसर लगाने, नाबालिग की बाइक चलाने, चारपहिया में ब्लैक फिल्म लगाने, वाहन में नंबर नहीं लिखवाने या मॉडिफाई नंबर लिखवाने पर कार्रवाई की गई।

Dhanbad: नियम के उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

50 से अधिक वाहनों का चालान काटा गया, जबकि मॉडिफाई साइलेंसर बाइक को जब्त भी किया गया है। ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि धनबाद जिले में ट्रैफिक सुधार को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आज डबल हेलमेट पर कार्रवाई की गई। साथ ही मॉडिफाई साइलेंसर, बिना नंबर वाहन, ब्लैक फिल्म लगाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई है, और यह आगे भी जरी रहेगी।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...