दिलीप जायसवाल ने कहा- राष्ट्रहित और जनसेवा NDA की पहचान

सहरसा : बिहार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) द्वारा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आज आयोजित संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी पांचों घटक दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश और जुनून को देखते हुए एक स्वर में कहा कि हमारी जीत तय है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का विधानसभा संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन आज सहरसा, लालगंज, मखदुमपुर, पीरपैंती और बेनीपट्टी सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया गया।

DIARCH Group 22Scope News

दिलीप जायसवाल ने सहरसा में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया

एनडीए विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने सहरसा में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया, तो लालगंज में कृष्ण कुमार मन्टू और प्रेम रंजन पटेल, मखदुमपुर में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और अमरेंद्र प्रताप सिंह, पीरपैंती में इंजीनियर शैलेंद्र और श्रेयसी सिंह, बेनीपट्टी में मंत्री मंगल पांडेय और रामकृपाल यादव व बायसी में मंत्री रेणु देवी और शाहनवाज हुसैन ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इसके अलावा तारकिशोर प्रसाद और मंत्री जनक राम बेलसंड में पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे और हरिभूषण ठाकुर शेरघाटी में मिथिलेश तिवारी और प्रमोद चंद्रवंशी मनिहारी में व केदार गुप्ता और बलराम मंडल हसनपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया।

एकजुटता व अटूट विश्वास स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि आने वाले चुनाव में NDA सरकार भारी बहुमत के साथ पुनः सत्ता में आने वाली है

सहरसा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और अटूट विश्वास स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि आने वाले चुनाव में एनडीए सरकार भारी बहुमत के साथ पुनः सत्ता में आने वाली है। उन्होंने कहा कि एनडीए का लक्ष्य सभी युवकों को रोजगार और नौकरी देना है। इसके लिए न केवल बिहार में विभागों के रिक्त पदों को भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तो समारोह आयोजित कर नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं। लगातार स्वरोजगार के लिए योजनाएं लाई जा रही हैं। हाल ही में महिलाओं को 10 हजार रुपए देने की घोषणा की गई है, जिस पर काम शुरू हो गया है।

आज विपक्ष किसी भी तरह बिहार में फिर से जंगलराज लाने को लेकर तरह-तरह के सब्जबाग दिखा रहा है – जायसवाल

उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित और जनसेवा हमारी पहचान है। आज कई पार्टियां राष्ट्र के प्रतीक को भी तोड़ रही हैं, बिहारियों को अपमानित कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से इस बार एनडीए बिहार में इतिहास रचने वाला है। भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि आज विपक्ष किसी भी तरह बिहार में फिर से जंगलराज लाने को लेकर तरह-तरह के सब्जबाग दिखा रहा है। उन्होंने कांग्रेस सहित राजद पर बिहारियों को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये केवल बांटने की राजनीति करती हैं।

यह भी देखें :

बिहार को अब लालटेन नहीं, बिजली और उद्योग चाहिए – विजय कुमार सिन्हा

इधर, मखदुमपुर में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार को अब लालटेन नहीं, बिजली और उद्योग चाहिए। इथेनॉल कारखाने में लोगों को रोजगार मिल रहा है। कुछ लोग आज भी लालटेन लिए घूम रहे हैं। लेकिन, वे भूल रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को नया आयाम दिया है। न्याय के साथ विकास की गाड़ी तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में अभी विधानसभा चुनाव की घोषणा नहीं हुई है लेकिन कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश से अभी से ही प्रदेश में नारा गूंज रहा है, ‘अबकी बार 225 पार’। उन्होंने कहा कि यह एनडीए के कार्यकर्ताओं की ताकत है।

यह भी पढ़े : सम्राट ने कहा- अशोक स्तंभ पर हमला राष्ट्र विरोधी, दोषी पर दर्ज हो देशद्रोह का मामला

Mannan Mallik Death News: झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक...

Mannan Mallik Death News: धनबाद से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक, तथा झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन हो गया है।...

Giridih Murder Case: पुणे के सिया-केतन कांड जैसी वारदात, मंगेतर उर्मिला...

झारखंड के गिरिडीह में शादी से पहले मंगेतर उर्मिला ने अपने जीजा के साथ मिलकर होने वाले पति नीरज की हत्या कर दी। पुलिस...

Koderma Love Story: प्रेमी से बिछड़ने पर नाबालिग का हाई वोल्टेज...

 कोडरमा में प्रेमी के साथ फरार नाबालिग को बरामद करने पहुंची पुलिस पर युवती ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। घंटों हाई...