Hazaribagh: छड़वा गांव में मतांतरण का खेल! स्थानीय लोगों ने किया विरोध, मामले को लेकर सांसद मनीष जायसवाल ने उठाया सवाल

Hazaribagh: कटकमसांडी प्रखंड के रोमी पंचायत अंतर्गत छड़वा गांव में मतांतरण का मामला सामने आया है। इस दौरान आशा देवी, पति शर्मा राम के घर में चल रहे चंगाई सभा को लेकर जमकर हंगामा हुआ।

मतांतरण को लेकर विरोध

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे बजरंग दल के लोगों ने सभा को बंद करा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने साथ बाहर से आए लोगों के साथ बकझक भी हो गई। जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने दोनों तरफ के लोगों को समझाया। सख्त हिदायत दी कि अगर कोई भी व्यक्ति मतांतरण को लेकर आवेदन देगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने बताया कि एक साल से आशा देवी के घर पर आयोजित इस सभा में छड़वा के अलावा असधीर, रोमी, हेदलाग, डांड, तीलरा, कंचनपुर, हुड़हुहू और मंडई गांवों से दर्जनों महिला-पुरुष शामिल होते थे। सभा का नेतृत्व मंडई निवासी शिला देवी और हुड़हुहू निवासी तुलसी रविदास कर रहे थे। इस सभा को लेकर ग्रामीण जुट गए। इसके बाद हंगामा हुआ तो आशा देवी के घर से बड़ी संख्या में बाइबिल, हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ भ्रामक पोस्टर और पंपलेट मिला।

इसके बाद बवाल और तेज हो गया। सूचना पर पहुंचे पेलावल थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने ग्रामीणों ने साफ कहा कि गांव में इस तरह की धार्मिक सभा या धर्मांतरण से जुड़े आयोजन बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। वहीं थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई होगी।

सांसद मनीष जायसवाल ने उठाया सवाल

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि आए दिन इस तरह की घटना घट रही है। लोगों को जागरूक और सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देशभर में कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म को अपना सकता है। अगर लालच डरा धमका के धर्म परिवर्तन करता है तो यह गैरकानूनी है। प्रशासन हजारीबाग इस मामले में शिथिल है। लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। हर एक व्यक्ति में जागरूकता आनी चाहिए कि वे अपने धर्म के प्रति ईमानदार हो।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...