जो झारखंडियों की बात करेगा, वही झारखंड पर राज्य करेगा- झारखंडी जनसंघर्ष मोर्चा

Chatra-भाषा विवाद की आंच अब धनबाद बोकरो से निकल कर चतरा में भी सुलगने लगी है. गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में झारखंडी जनसंघर्ष मोर्चा के बैनर तले हजारों लोगों ने भोजपुरी, मगही का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया.

प्रदर्शनकारियों ने गिद्धौर मुख्य चौक पर भगवान बिरसा की पूजा-अर्चना कर अपने पद यात्रा की शुरुआत की,  जो बाद में सूर्य मंदिर परिसर में जन सभा में तब्दील हो गयी.

हाथों में तख्तियां लेकर 1932 का खतियान लागू-लागू करो और खोरठा को राज्य भाषा का दर्जा देने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के द्वारा बाहरी भाषा नहीं चलेगी, नहीं चलेगी का जोरदार नारा लगाया जा रहा था.

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार झारखंडी भाषाओं को दरकिनार कर हम झारखंडियों पर बाहरी भाषा थोपने पर आमादा है. राजनेता पार्टी हित से उपर उठ कर झारखंड की जनता के बारे में सोचें, जो भी झारखंडियों के हित की बात करेगा, वही झारखंड पर राज करेगा.

रिपोर्ट- सोनू भारती 

जल्द लागू होगा 1932 का खतियान, ओबीसी आरक्षण का दायरा भी बढ़ेगा- हेमंत

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...