पूर्णिया में PM मोदी ने जनता से कहा- देरी से आने से क्षमा प्रार्थी हूं

पूर्णिया : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया पहुंचे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित एनडीए के तमाम नेता मौजूद हैं। वहीं पीएम मोदी ने पूर्णिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। सबसे बड़ी बात आज यह देखने को मिला कि पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू भी मौजूद रहे। पूर्णिया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को 40 हजार करोड़ रुपए की सौगात दी है। रिमोट का बटन दबाकर बिहारवासियों को बड़ा तोहफा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया से पहली कमर्शियल फ्लाइट और चार ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई।

DIARCH Group 22Scope News

देरी से पूर्णिया पहुंचने पर पीएम मोदी ने जनता से क्षमा मांगी है

देरी से पूर्णिया पहुंचने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता से क्षमा मांगी है। उन्होने कहा कि देरी के बावजूद आप लोग इतनी बड़ी तादाद में जुटे रहे, इसके आप सभी को धन्यवाद। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जबतक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाती, तबतक मोदी रुकना वाला नहीं है। हमलोग तीन करोड़ नए घर बनाने जा रहे हैं।

धनतेरस, दीपावली व छठ पूजा से पहले अपने पक्के घर में गृह प्रवेश बहुत सौभाग्य से होता है, मैं इन परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं – मोदी

आज यहां बिहार के विकास के लिए करीब 40 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। रेल, एयरपोर्ट, बिजली, पानी से जुड़ी ये परियोजनाएं सीमांचल के सपनों को पूरा करने का माध्यम बनेंगी। आज यहां 40 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के तहत पक्के घर भी मिले हैं। इन 40 हजार परिवारों के जीवन में आज एक नई शुरुआत हुई है। धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा से पहले अपने पक्के घर में गृह प्रवेश बहुत सौभाग्य से होता है। मैं इन परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

PM Modi Purnia 4 22Scope News

आज का ये अवसर मेरे बेघर भाई-बहनों को भरोसा देने का भी है कि एक दिन उनको भी पक्का घर मिलेगा

पीएम ने कहा कि आज का ये अवसर मेरे बेघर भाई-बहनों को भरोसा देने का भी है कि एक दिन उनको भी पक्का घर मिलेगा। ये मोदी की गारंटी है। हमारी सरकार ने पिछले 11 साल में चार करोड़ से ज्यादा पक्के घर बनाकर गरीबों को दिए हैं। अब हम तीन करोड़ नए घर बनाने का काम कर रहे हैं। जबतक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी रुकने या थमने वाला नहीं है। पिछड़े को प्राथमिकता और गरीब की सेवा, यही मोदी का लक्ष्य है।

देश के सभी इंजीनियर्स को आज के दिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं – मोदी

उन्होंने विकसित भारत-विकसित भारत के निर्माण में इंजीनियर्स की बहुत बड़ी भूमिका है। मैं देश के सभी इंजीनियर्स को आज के दिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इंजीनियर्स का परिश्रम और कौशल आज के इस कार्यक्रम में भी दिख रहा है। पूर्णिया एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग रिकॉर्ड पांच महीने से भी कम समय में बनाई गई है। आज इस टर्मिनल का लोकार्पण हुआ है, पहली कॉमर्शियल फ्लाइट को हरी झंडी भी दिखाई गई है।

PM Modi Purnia 3 1 22Scope News

NDA सरकार द्वारा इस पूरे क्षेत्र को आधुनिक हाईटेक रेल सेवाओं से भी जोड़ा जा रहा है

नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार द्वारा इस पूरे क्षेत्र को आधुनिक हाईटेक रेल सेवाओं से भी जोड़ा जा रहा है। आज भी मैंने वंदे भारत, अमृत भारत पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। नई रेल लाइन का भी उद्घाटन हुआ है। देश के विकास के लिए बिहार का विकास जरूरी है। बिहार के विकास के लिए पूर्णिया और सीमांचल का विकास जरुरी है। राजद और कांग्रेस की सरकारों के कुशासन का बहुत बड़ा नुकसान इसी क्षेत्र को उठाना पड़ा है। लेकिन, अब एनडीए सरकार स्थिति बदल रही है। अब ये क्षेत्र विकास के फोकस में है।

पिछली सरकारों में मखाना और मखाना किसानों की भी उपेक्षा की – नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के किसानों के लिए आय का एक साधन मखाने की खेती भी रहा है। लेकिन, पिछली सरकारों में मखाना और मखाना किसानों की भी उपेक्षा की। मैं दावे से कह सकता हूं कि ये जो आजकल यहां आकर चक्कर काटते हैं, उन्होंने मेरे आने से पहले मखाना का नाम भी नहीं सुना होगा। मैंने बिहार के आप लोगों से राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के गठन का वायदा किया था। केंद्र सरकार ने कल ही राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मखाना किसानों को अच्छी कीमत मिले, इसके लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा। मखाना सेक्टर के विकास के लिए हमारी सरकार ने करीब पौने पांच सौ करोड़ रुपए की योजनाओं को मंजूर किया है।

PM Modi Purnia 2 22Scope News

PM ने कहा- बिहार के विकास की ये गति व प्रगति कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है

पीएम ने कहा कि बिहार के विकास की ये गति, बिहार की ये प्रगति कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है। जिन लोगों ने दशकों तक बिहार का शोषण किया, इस मिट्टी को धोखा दिया, आज वो ये मानने को तैयार ही नहीं कि बिहार भी नए कीर्तिमान बना सकता है। आज मेड इन बिहार रेल इंजन एक्सपोर्ट होकर अफ्रीका तक जा रहा है। लेकिन ये सब कांग्रेस और राजद वालों को पच नहीं रहा है। बिहार जब भी आगे बढ़ता है, ये लोग बिहार का अपमान करने में जुट जाते हैं।

यह भी देखें :

RJD की सहयोगी कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया पर बिहार की तुलना बीड़ी से कर रही है – मोदी

वहीं उन्होंने कहा कि अभी आपने देखा होगा कि राजद की सहयोगी कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया पर बिहार की तुलना बीड़ी से कर रही है। इन लोगों को बिहार से इतनी नफरत है। इन लोगों ने घोटाले और भ्रष्टाचार करके बिहार की साख को बहुत नुकसान पहुंचाया। अब बिहार को विकास करते देखकर, कांग्रेस और राजद ने फिर बिहार को बदनाम करने की ठान ली है। ऐसी मानसिकता वाले लोग कभी बिहार का भला नहीं कर सकते। जिन लोगों को अपनी तिजोरी भरने की चिंता रही हो, वो गरीब के घर की चिंता क्यों करें? कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री ने माना था कि कांग्रेस सरकार 100 पैसा भेजती है, तो 85 पैसा बीच में ही लूट जाता है। कांग्रेस-राजद की सरकार में सीधे गरीब के खाते में पैसे नहीं आ पाते थे। लालटेन जलाकर वो पंजा उस पैसे पर हाथ मारता था और 85 पैसे मार लेता था। कांग्रेस और राजद से न केवल बिहार के सम्मान को खतरा है, बल्कि बिहार की पहचान को भी खतरा है।

भारत में भारत का कानून चलेगा, घुसपैठियों की मनमानी नहीं – नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज सीमांचल और पूर्वी भारत में घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफी का कितना बड़ा संकट खड़ा हो चुका है। बिहार, बंगाल और असम जैसे कई राज्यों के लोग अपनी बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इसलिए मैंने लाल किले से डेमोग्राफी मिशन की घोषणा की है। लेकिन, वोटबैंक का स्वार्थ देखिए, कांग्रेस-राजद और उनके इकोसिस्टम के लोग घुसपैठियों की वकालत करने में जुटे हैं, उन्हें बचाने में लगे हैं। बेशर्मी के साथ ये लोग विदेश से आए घुसपैठियों के लिए नारे लगा रहे हैं, यात्राएं निकाल रहे हैं। आज पूर्णिया की इस धरती से मैं इन लोगों को एक बात अच्छी तरह समझाना चाहता हूं। ये राजद और कांग्रेस वालों की जमात जरा कान खोलकर मेरी बात सुन लो। जो भी घुसपैठिया है, उसे बाहर जाना ही होगा। घुसपैठ पर ताला लगाना एनडीए की पक्की जिम्मेदारी है। जो नेता उनके बचाव में खड़े हैं, जो घुसपैठियों को बचाने के लिए मैदान में हैं। मैं उनको चुनौती देता हूं कि आप लोग घुसपैठियों को बचाने में चाहे जितना जोर लगा लें, हम घुसपैठियों को हटाने के संकल्प पर काम करते रहेंगे। भारत में भारत का कानून चलेगा, घुसपैठियों की मनमानी नहीं। ये मोदी की गारंटी है- घुसपैठियों पर कार्रवाई भी होगी और देश अच्छा परिणाम भी देखेगा।

PM Modi Purnia 1 22Scope News

यह भी पढ़े : चुनाव से पहले PM नरेंद्र मोदी ने बिहार को दी बड़ी सौगात, 40 हजार करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन…

Highlights

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...