वायु गुणवत्ता सुधार के लिए लगे 1.99 लाख पौधे

पटना : बढ़ती ट्रैफिक समस्या और वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए पटना पार्क प्रमंडल ने एक अनोखी पहल की है। शहर के विभिन्न फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़े स्थानों को सौंदर्यीकरण कर हरित क्षेत्र में तब्दील किया गया है। इस परियोजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में कुल 199,466 पौधों का वृक्षारोपण एवं रख-रखाव कार्य किया गया है।

DIARCH Group 22Scope News

यातायात की भीड़ व औद्योगिकीकरण के चलते वायु एवं ध्वनि प्रदूषण का स्तर चिंताजनक रूप से बढ़ रहा था

पटना में पिछले वर्षों में यातायात की भीड़ और औद्योगिकीकरण के चलते वायु एवं ध्वनि प्रदूषण का स्तर चिंताजनक रूप से बढ़ रहा था। इस समस्या का समाधान करते हुए राज्य में पहली बार पटना स्मार्ट सिटी योजना के तहत पहली बार फ्लाईओवर के नीचे के खाली क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण किया गया है। चिरैयाटांड़ चौराहा से लेकर जीपीओ गोलंबर के फ्लाईओवर, वीरचंद पटेल पथ का फ्लाईओवर, आर ब्लॉक, बेली रोड, पटेल चौक से हार्डिंग रोड, सरपेन्टाइन नाला, दीघा गोलंबर और कदंबकुआ जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हरित क्षेत्र का विकास किया गया। इन स्थानों पर अवैध अतिक्रमण और गंदगी की समस्या को भी दूर किया गया।

इस बात का विशेष ध्यान दिया गया कि फ्लाईओवर के नीचे सूर्य की रोशनी पहुंच सके

आपको बता दें कि इन जगहों पर इस बात का विशेष ध्यान दिया गया कि फ्लाईओवर के नीचे सूर्य की रोशनी पहुंच सके। इसके लिए मिट्टी भराई, घेरान का निर्माण, विशेष लैंडस्केपिंग तकनीकों का उपयोग किया गया। इस प्रयास से न केवल पर्यावरण को बेहतर बनाया गया है, बल्कि शहर के सौंदर्यीकरण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिला है। यह परियोजना न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है, बल्कि जनता में जागरूकता भी बढ़ाती है। अब फ्लाईओवर के नीचे जगहें बस आवागमन का माध्यम नहीं रहकर हरियाली से भरपूर स्थल बन गई हैं।

यह भी पढ़े : बर्खास्त संविदाकर्मियों की वापसी तेज, 2800 ने लगाई अपील, 1004 को मिली मंजूरी…

Saffrn

Trending News

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...

Heat Relief Initiative: South East Central Railway ने यात्रियों को दी...

 भीषण गर्मी के बीच South East Central Railway ने बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया, यात्रियों को मिल रही राहत।Heat...

ग्रामीण Housing Mission में बड़ी सफलता: बिहार के 41 लाख से...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 41 लाख से अधिक परिवारों ने पक्का मकान बनाया। योजना पर अब तक 5.57 लाख करोड़...

मासूमगंज में युवक की संदिग्ध मौत, जमीन विवाद में हत्या की...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव में लगभग 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।...

मुसवा भेडिहारी गांव में अवैध शराब कारोबार पर ग्रामीणों का हंगामा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र स्थित मुसवा भेडिहारी गांव इन दिनों कथित अवैध शराब कारोबार को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img