Advertisement
Advertisement

Koderma Murder : पत्थर से कुचल-कुचलकर युवक की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Koderma Murder : कोडरमा जिले के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र अंतर्गत जमकट्टी गांव के पास मंगलवार रात एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव सिंगारडीह खेल मैदान में पड़ा मिला, जिसकी पहचान हड़ाही पंचायत के चमगुदो खुर्द निवासी गोवर्धन साव उर्फ मोदी साव के रूप में हुई है। वे चंदवारा थाना क्षेत्र स्थित एफसीआई गोदाम में मजदूरी करते थे।

ये भी पढ़ें- Garhwa में मोटरसाइकिल और टेंपो की टक्कर, तीन लोग घायल-दो की हालत गंभीर 

परिजनों के अनुसार, गोवर्धन मंगलवार की शाम बिना कुछ बताए घर से निकले थे। शाम करीब छह बजे उन्हें चंदवारा-केटीपीएस फोरलेन चौक के पास देखा गया था, जहां से दो अज्ञात युवक उन्हें बाइक पर बैठाकर सिंगारडीह की दिशा में ले जा रहे थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला।

Koderma Murder : चेहरे और सिर पर गहरे घाव के निशान

इसी दौरान आज सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने सिंगारडीह मैदान में एक शव देखा। शव मिलते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने देखा कि मृतक के चेहरे और सिर पर गहरे घाव थे, जिससे अंदेशा है कि पत्थर से हमला कर उनकी हत्या की गई है।

ये भी पढ़ें- Gumla में भयंकर सड़क हादसा, ऑटो और बोलेरो की जोरदार टक्कर में तीन की दर्दनाक मौत… 

सूचना मिलते ही तिलैया डैम ओपी प्रभारी प्रेम कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो संदिग्ध युवकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। घटना से गांव में मातम पसरा है और मृतक के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Hazaribagh Encounter : एक करोड़ का ईनामी नक्सली मारा गया, मुठभेड़ में दो जवान भी घायल 

Ranchi : झोलाछाप डॉक्टरों से सावधान! गलत इलाज से बढ़ रही स्किन मरीजों की परेशानी 

Ranchi Crime : टुकटुक गायब करते बैट्री चुराते और ऐसे बन जाते रईस, टुकटुक चोर गैंग बेनकाब, 5 आरोपी गिरफ्तार 

Dhanbad : असली और नकली किन्नरों में भयंकर मार, बीच सड़क पर उतारे कपड़े फिर… 

दुर्गा पूजा से पहले मिलेगा Maiyan Samman Yojna का सितंबर का पैसा! खटाखट गिरेगा 2500 रुपए… 

IND VS PAK : जीत के बाद भारतीय टीम ने नहीं मिलाया हाथ, कप्तान सूर्यकुमार ने कह दी कुछ बातें खेल से… 

Giridih : पटना मद्य निषेध और रांची एटीएस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ 

 

Commercial Advertisment

Bihar Festival Special Bus Service: दिल्ली-हरियाणा से बिहार आने वालों के...

Bihar Festival Special Bus Service, पटना: छठ महापर्व और अन्य त्योहारों पर दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहारवासियों को घर लौटने में सहूलियत देने...

Bagaha Sardar Patel Jayanti: बगहा में 151वीं जयंती पर याद किए...

Bagaha Sardar Patel Jayanti: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का त्याग, साहस, संघर्ष...

Bihar Industry Investment Policy: बिहार में 2030 तक 30 हजार मेगावाट...

 Bihar Industry Investment Policy, पटना: बिहार में उद्योगों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई अहम घोषणाएं की हैं।...