विजय सिन्हा का तेजस्वी पर तीखा हमला- बिहार अधिकार यात्रा को बताया नौटंकी

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी पर तीखा हमला – अधिकार यात्रा को बताया नौटंकी

पटना : पटना एयरपोर्ट पर मां के नाम पौधा रोपण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त है। जिसके तहत अपराधियों का एनकाउंटर और संपत्ति जब्ती जारी है। विजय सिन्हा ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा को नौटंकी बताया और कहा कि यह दो विचारधारा की लड़ाई है। एक भ्रष्टाचार और कुशासन की और दूसरी विकास और सुशासन की है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। जबकि सरकार सुशासन और विकास की राजनीति कर रही है।

Goal 7 22Scope News

संपत्ति जब्ती से लेकर एनकाउंटर तक कर रही है पुलिस – विजय सिन्हा

कानून-व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि अब प्रशासन बड़ी घटनाओं पर तुरंत हरकत में आता है और अपराधियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। विजय सिन्हा ने दावा किया कि अपराधियों पर एनकाउंटर से लेकर संपत्ति जब्त करने तक की कार्रवाई हो रही है और आगे भी होगी।

विजय सिन्हा ने PM मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामना

उन्होंने तेजस्वी यादव को चुनौती दी कि वे ऐलान करें कि अपराधी प्रवृत्ति के किसी भी व्यक्ति को टिकट नहीं देंगे। पटना एयरपोर्ट पर मां के नाम पौधा कार्यक्रम में विजय सिन्हा ने पौधा रोपण किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किए गए कार्यों का गिनाया गया है। चाहे आतंकवाद पर प्रहार हो या फिर बिहार सरकार द्वारा की गई कामों को भी गिनाया गया।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने की PM के दीर्घायु होने की कामना की, जन्मदिन पर मजदूरों को बड़ा तोहफा

प्रधानमंत्री की जन्मदिन के मौके पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र हो इसके मनोकामना करते हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर बिहार सरकार ने 16 लाख से अधिक मजदूरों को एक बड़ी तोहफा दिया है। हर एक लोगों के एकाउंट में पांच हजार रुपए आज भेजा गया है। इसके साथ ही साथ स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड को लेकर कहा कि आज 12वीं के बाद छात्र आगे की पढ़ाई के लिए जो राज्य सरकार से पैसा लेते थे। अब उस पर राज्य सरकार बिना ब्याज के पैसा देगी।

यह भी पढ़े : बिहार अधिकार यात्रा को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा- जनता का जबरदस्त समर्थन, जुट रही है भारी भीड़…

रंजीत कुमार और विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...