पितृपक्ष मेला महासंगम-2025 : अंतिम दिन गयाजी पहुंचे विजय सिन्हा, पितरों व वीर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए किया तर्पण

गयाजी : बिहार के गयाजी में पितृपक्ष मेला महासंगम-2025 के अंतिम दिन फल्गु तट पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने अपने दिवंगत पितरों और देश के अमर वीर शहीदों की आत्मा की शांति हेतु जल तर्पण किया। मंदिर परिसर में डिप्टी सीएम का पुजारियों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने सीताकुंड मंदिर व विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में विशेष तुलसी अर्चना कर भगवान विष्णु नारायण से आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही बाहर आएं तीर्थयात्रियों के बीच फल का वितरण कर सरकार व जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया।

DIARCH Group 22Scope News

तीर्थयात्रियों ने भी बिहार सरकार की व्यवस्थाओं को भी सराहा

मौके पर तीर्थयात्रियों ने भी बिहार सरकार की व्यवस्थाओं को भी सराहा। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा कि पितृपक्ष हमें यह स्मरण कराता है कि पूर्वजों के आशीर्वाद से ही जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है। उनके पुण्य विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर ही हम सच्चे अर्थों में धर्म का पालन कर सकते हैं। विजय कुमार सिन्हा जल तर्पण करने के बाद श्रद्धालुओं से संवाद किया और मंदिर परागण की ऐतिहासिक व आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित किया। इस मौके पर विजय सिन्हा ने विपक्ष पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि सरकार जनता के विकास और आस्था के केंद्रों को संरक्षण के लिए प्रतिबंध है। उन्होंने विश्वास सताया है कि गयाजी जैसे तीर्थ स्थलों का महत्व समय के साथ और बढ़ेगा। विष्णुपद मंदिर हिंदू धर्म का एक प्रमुख खस्तस्था ले जहां श्रद्धा और पिंडदान के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं और अपने पितरों का श्राद्ध और कर्मकांड करते हैं।

गयाजी की आध्यात्मिक परंपरा पूरे देश में अद्वितीय है – विजय सिन्हा

उन्होंने कहा कि गयाजी की आध्यात्मिक परंपरा पूरे देश में अद्वितीय है और यह स्थान न केवल बिहार बल्कि संपूर्ण भारत की आस्था का केंद्र है। विष्णुपद मंदिर हिंदू धर्मावलंबियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पितरों के मोच और तर्पण के लिए पिंडदान करने आते हैं। मंदिर की आस्था और परंपरा ने इस देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख तीर्थ स्थल बना दिया है।

राहुल गांधी नरेंद्र मोदी को कमजोर प्रधानमंत्री बोलते हैं, जो खुद पप्पू हैं – डिप्टी सीएम

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने जमकर राहुल गांधी पर हमला बोला। विजय सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी नरेंद्र मोदी को कमजोर प्रधानमंत्री बोलते हैं। राहुल गांधी पप्पू हैं और जो विश्व का लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री का कमजोर बताते हैं। जिस तरह से राहुल और उनकी मां सोनिया गांधी ने विद्वान प्रधानमंत्री श्रद्धेय डॉ. मनमोहन सिंह को कठपुतली की तरह नचाया। हमारे प्रधानमंत्री ने महिलाओं का सिंदूर का सम्मान किया। जिस तरह से पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को वादा करके आंतकवादियों को खत्म किया उसे कमजोर पीएम बताता है। नरेंद्र मोदी जो देश के नेता ही नहीं बल्कि विदेश में भी हो अपनी पहचान बन चुके हैं।

यह भी देखें :

विजय सिन्हा ने कहा- नरेंद्र मोदी का देश विदेश में डंका बजा है

विजय सिन्हा ने काह कि नरेंद्र मोदी विश्व के लोकप्रिय नेता हैं। उनको कमजोर प्रधानमंत्री राहुल गांधी बनाकर बोलते हैं। नरेंद्र मोदी का देश विदेश में डंका बजा है। प्रधानमंत्री बैठे-बैठे पाकिस्तान के आतंकवादियों के ठिकाने को भारतीय सेना से खत्म करवाया है। पीएम बिहार के धरती से उन्होंने आवाहन किया था कि बदला लिया जाएगा उन्होंने बदला लिया। मां, बेटी व बहन का सिंदूर का सम्मान दिया। राहुल गांधी पप्पू हैं और पप्पू की तरह ही बात करते हैं। भारत के इतिहास में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के बाद कोई प्रधानमंत्री हुआ है तो वह नरेंद्र मोदी हैं। जिन्होंने भारत का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है।

Vijay Sinha 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने गयाजी में पितृपक्ष मेला महासंगम-2025 की तैयारियों की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश

आशीष कुमार की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...