Dhanbad: अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार रेस्टोरेंट सील , फूड सेफ्टी विभाग ने की कार्रवाई

Dhanbad: फूड सेफ्टी विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है। छापेमारी कर मेमको मोड स्थित कार्निवल हुक्का बार रेस्टोरेंट को सील किया गया है। फूड सेफ्टी अधिकारी डॉक्टर राजा कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि अवैध रूप से हुक्का बार रेस्टोरेंट का संचालन किया जा रहा है, जब छापेमारी के लिए पहुंचे तो हुक्का बार में कुछ लोग चिलम का सेवन कर रहे थे।

Dhanbad: दो साल पहले लाइसेंस खत्म हो चुका था

जांच करने पर पाया गया कि 2 साल पूर्व ही इसके लाइसेंस की डेट खत्म हो गई थी, जिसे रिन्यूअल नहीं किया गया था। बताया जा रहा है कि, कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट मैनेजर के द्वारा फूड सेफ्टी अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया एवं मोबाइल छीना गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आने पर कार्निवल हुक्का बार रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया। इसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया जा रहा है।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...

Bihar Sports Infrastructure: 90 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 40 हजार...

Bihar Sports Infrastructure: बिहार में खेल के क्षेत्र में विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं का असर अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: मधुमक्खियों के झुंड का जानलेवा हमला, महिला की...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड स्थित लुतियानों गांव में मधुमक्खियों के हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अडवारा पहाड़...