34 अवैध रूफटॉप बार-रेस्टोरेंट पर जल्द होगी कार्रवाई, सीलिंग की तैयारी

रांची:  नगर निगम ने बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से संचालित हो रहे 34 रूफटॉप बार-रेस्टोरेंट को सील करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रशासन से मजिस्ट्रेट और फोर्स की मांग की जाएगी ताकि सीलिंग प्रक्रिया के दौरान विधि व्यवस्था बनी रहे।

जल्द ही जिला उपायुक्त को पत्र भेजा जाएगा और उसके बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी।

गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट ने रांची में अवैध रूप से चल रहे रूफटॉप बार-रेस्टोरेंट पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद नगर निगम ने सभी बार-रेस्टोरेंट की जांच की, जिसमें केवल दो बार-रेस्टोरेंट के पास वैध नक्शा पाया गया।

शेष 34 बार-रेस्टोरेंट को नोटिस जारी कर वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन संचालक ऐसा करने में असमर्थ रहे। अब नगर निगम ने इन्हें सील करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...

Bihar Sports Infrastructure: 90 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 40 हजार...

Bihar Sports Infrastructure: बिहार में खेल के क्षेत्र में विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं का असर अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: मधुमक्खियों के झुंड का जानलेवा हमला, महिला की...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड स्थित लुतियानों गांव में मधुमक्खियों के हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अडवारा पहाड़...