कलयुगी पुत्र ने करायी पिता ही हत्या, साथी के साथ मिलकर रची साजिश

कलयुगी पुत्र ने करायी पिता ही हत्या, साथी के साथ मिलकर रची साजिश

कटिहार : बिहार के कटिहार से एक खबर है। पुत्र ने पिता की हत्या की सुपारी दिया था। कटिहार पुलिस और एसटीएफ के सहयोग से मामले का पोल खुल गया। पुलिस ने सुपारी देने वाले पुत्र सहित तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर को गिरफ्तार किया।  एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपी को प्राणपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर से गिरफ्तार किया है।

DIARCH Group 22Scope News

पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम विवाह बना कारण

इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नगर थानाक्षेत्र के रामपाड़ा के रहने वाले फिरोज अंसारी उर्फ सद्दाम ने अपने पिता की हत्या की साजिश रचते हुए 10 लाख रुपए में तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर को हायर किया था। हत्या की कॉन्ट्रैक्ट देने की वजह का खुलासा करते हुए एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि हत्या का कॉन्ट्रैक्ट का वजह यह है कि फिरोज अंसारी उर्फ सद्दाम ने प्रेम विवाह किया था।

पिता को जायदाद से बेदखल करना पड़ा भारी, जान की कीमत दस लाख

जिस कारण पिता ने उसे अपने जायजाद से बेदखल कर दिया था। इसी आक्रोश में आकर फिरोज अंसारी उर्फ सद्दाम ने अपने पिता के हत्या करवाने के लिए 10 लाख रुपए में शुभम कुमार, साजिद अंसारी और मो. आजम अंसारी को हत्या का कॉन्ट्रैक्ट दिया था जिसे गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी महानगरों में करते थे मजदूरी

आपको बता दें कि गिरफ्तार तीनों आरोपी महानगरों में मजदूरी करते थे जबकि तीनों इसी जिला के रहने वाले हैं। जबकि पुलिस इस मामले में अन्य लोगों के भूमिका का भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : ग्रामीण चिकित्सक की अपहरण कर हत्या, भड़के ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, आगजनी व सड़क जाम

रतन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...