लापता महिला का शव उसी के घर में हुआ बरामद, दुर्गंध आने पर हुई जानकारी

कैमूर : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच-19 स्थित बरेज गांव के समीप दो दिन पूर्व शनिवार को लापता महिला का शव उसके ही घर के छत पर एक कमरे में प्लास्टिक के बोड़े से बरामद हुआ। जिसकी हत्या का शव को छुपाया गया था। सोमवार की सुबह घर की सफाई करने के दौरान दुर्गंध आने लगा। जिसके बाद परिजनों ने देखा बोड़े में शव ठूंस कर रखा गया था और वहां ब्लड गिरा हुआ था। जिसके बाद घटना की सूचना परिजनों ने मोहनिया पुलिस को दी।

Goal 7 22Scope News

जब हम थाने में आवेदन देने गए तो पुलिस ने कहा कि तुम्हारी पत्नी बदचलन थी, भाग गई है – पति प्रजापति मिश्रा

मृतका की पहचान कैमूर जिले के कुदरा थाना अंतर्गत जरुहा निवासी प्रजापति मिश्रा की 30 वर्षीय पत्नी चांदनी देवी के रूप में हुई है। जो बरेज गांव के समीप अपना घर बनाकर रहते थे। मृतका के पति प्रजापति मिश्रा ने कहा कि जब हम थाने में आवेदन देने गए तो पुलिस ने कहा कि तुम्हारी पत्नी बदचलन थी, भाग गई है। सही से जांच नहीं किया गया। मैने जांच के लिए आवेदन में मोबाइल नंबर भी दिया था।

घर में ही हत्या कर शव को बोड़ा में छिपाया गया है – मोहनिया DSP प्रदीप कुमार

मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि घर में ही हत्या कर शव को बोड़ा में छिपाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। एफएसएल की टीम भी मौके पर आ रही है। डीएसपी ने कहा कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : कलयुगी पुत्र ने करायी पिता ही हत्या, साथी के साथ मिलकर रची साजिश

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...