पटना में नवरात्र पर दिखा पहलगाम का गौरी शंकर मंदिर, सोफिया व व्योमिका बनी आकर्षण का केंद्र

पटना : दशहरा की धूम पूरे देश में रहती है। राजधानी पटना समेत बिहार के विभिन्न जिलों में विभिन्न पूजा पंडाल में महा सप्तमी के मौके पर मां दुर्गा का पट खुल गया है। इस मौके पर सोमवार को राजधानी पटना स्थित बोरिंग रोड में एक पूजा पंडाल में खास दिख रहा है। क्योंकि यहां श्री श्री सर्वजन दुर्गा पूजा समिति के जरिए पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के थीम पर पूजा पंडाल को बनाया गया है।

Goal 7 22Scope News

पंडाल की खास बात क्या है ?

खास बात यह है कि यहां पहलगाम का गौरीशंकर मंदिर का निर्माण पंडाल के रूप में किया गया है, जो काफी आकर्षित और भाव विभेर है। इसके साथ ही पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा दो रुपी मुद्रा में स्थापित की गई है। एक बालमुद्र तो दूसरा मां दुर्गा की नील आकार में आकर्षित प्रतिमा बनाई गई है। ऑपरेशन सिंदूर पर बने इस पूजा पंडाल में हमारे देश की दो जांबाज सेवा अधिकारी के कट आउट को भी जगह दी गई है। एक सोफिया कुरैशी तो दूसरी व्योमिका सिंह की तस्वीर भी दिख रही है।Gauri Shankar Temple, Pahalgam Seen, During Navratri, Sophia Qureshi, Vyomika Singh, Attraction, RJD Spokesperson Mrityunjay Tiwari, Boring Road

चर्चित इस पंडाल में RJD के नेता मृत्युंजय तिवारी ने की पूजा अर्चना

पूजा पंडाल की भव्यता के बीच चर्चित इस पंडाल में राजद के प्रवक्ता व नेता मृत्युंजय तिवारी ने पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि काफी आकर्षित या पंडाल बना है और ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेवा ने जिस तरीके से भारत का मान बढ़ाया उस गाथा को यहां दर्शाया गया है। जो गंगा जमुना तहजीब ही भारत की संस्कृति रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश ने विभिन्न पंडालों में की पूजा अर्चना

वहीं महा सप्तमी के मौके पर पटना के खाजपुरा दुर्गा पूजा समिति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे और पूजा कर माता का आशीर्वाद लिया। इससे पहले उन्होंने बिहारवासियों को दुर्गा पुजा की बधाई भी दी थी। साथ ही डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के सरकार आवास पर स्थापना की गई मां दुर्गा की पूजा की। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दुर्गापूजा-दशहरा का पर्व हर्ष व उल्लास का पर्व है। दशहरा पर्व को विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे दुर्गापूजा और दशहरा को पारस्परिक सद्भाव, आपसी भाईचारा व शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मिल-जुलकर मनाएं।

मुख्यमंत्री ने की मां दुर्गा की पूजा अर्चना, राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री ने की मां दुर्गा की पूजा अर्चना, राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने की मां दुर्गा की पूजा अर्चना, राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...