गिरीश चंद्र मुर्मू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने RBI के नए डिप्टी गवर्नर

Ranchi : पूर्व आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सोमवार को उनके नाम को मंजूरी दी, जिसके तहत वे आगामी तीन वर्षों तक इस पद पर रहेंगे। मुर्मू इस समय आरबीआई में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं और अब वे डिप्टी गवर्नर राजेश्वर राव की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 8 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है।

ओडिशा के बेतनोती गाँव के रहने वाले हैं गिरीश चंद्र मुर्मू

ओडिशा के मयूरभंज जिले के बेतनोती गाँव में 21 नवंबर 1959 को जन्मे मुर्मू संथाल जनजाति से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने उत्कल विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में परास्नातक और बर्मिंघम विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री हासिल की है। डिप्टी गवर्नर के रूप में वे बैंकिंग विनियमन सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...