Advertisment

करंट लगने से बच्चे की मौत, मां ने चमत्कार के उम्मीद से दुर्गा मां के प्रतिमा के सामने रखा शव

दरभंगा : दरभंगा जिले के आजमनगर में दुर्गा मंदिर के पास एक बच्चे की करंट लगने से मौत की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए आगजनी भी की। खासकर, बच्चे के माता-पिता के लिए जो दोनों ही पूरी तरह से विकलांग हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मंदिर में मां दुर्गा के प्रतिमा के सामने घंटों शव रखकर चमत्कार की उम्मीद लगाए हैं।

Goal 7 22Scope News

आजमनगर दुर्गा मंदिर के पास करंट लगने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई

जानकारी के अनुसार, आजमनगर दुर्गा मंदिर के पास करंट लगने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह बच्चा अपने विकलांग माता-पिता, श्याम महतो और उनकी पत्नी का एकमात्र सहारा था। इस दुर्घटना पर बोलते हुए स्थानीय वार्ड पार्षद ने बताया कि मैं बच्चे को बचपन से जानता था। वह इस घटना पर अपनी गहरी वेदना व्यक्त की और बताया कि बच्चा के माता-पिता पूरी तरह से असहाय हैं।

बच्चे का इलेक्ट्रिक तार या बिजली के संपर्क में आने से करंट लगा – प्रत्यक्षदर्शी

वहीं स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों नितिन कुमार झा ने बताया कि बच्चे का इलेक्ट्रिक तार या बिजली के संपर्क में आने से करंट लगा, जिससे उसकी तत्काल मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना पूजा पंडाल के निकट हुई है। हालांकि घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। उसके बाद परिवारजनों और कमिटी के लोगों ने एक चमत्कार के उम्मीद से दुर्गा मां के प्रतिमा के सामने घंटो रखा गया लेकिन मृत्यु एक सत्य है।

पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे का प्रावधान सुनिश्चित करने की मांग की है। हालांकि, प्रशासन द्वारा मुआवजा या किसी अन्य सरकारी सहायता के संबंध में तत्काल कोई आधिकारिक आश्वासन नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़े : दरभंगा स्टेशन पर बड़ा हादसा, लिफ्ट बंद होने से फंसे बच्चे हुए बेहोश, डायल-112 व रेलवे सुरक्षा बल ने बचाई जान…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...