Women World Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान छाया ‘मच्छरों का बादल’, रोकना पड़ा खेल

Women World Cup 2025: आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय महिला टीम आज अपना दूसरा मुकाबला आज पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहा है।  टॉस जीतकर पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। लेकिन जहां एक ओर टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही, वहीं दूसरी ओर मच्छरों और उड़ने वाले कीड़ों ने मैदान पर खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ा दी।

Women World Cup 2025: मच्छरों ने रोका खेल

मैच के दौरान बार-बार खिलाड़ियों को मच्छरों से परेशान होते देखा गया। स्थिति तब बिगड़ी जब कीड़ों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि अंपायर्स ने खेल को 15 मिनट के लिए रोकने का फैसला किया। ग्राउंड स्टाफ और पेस्ट कंट्रोल स्पेशलिस्ट्स की टीम को मैदान पर बुलाया गया, जिन्होंने पूरे स्टेडियम में कीट नियंत्रण के लिए स्प्रे किया। स्प्रे के बाद कुछ देर में खेल दोबारा शुरू हुआ।

Women World Cup 2025: टॉस के दौरान दिखी ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी

टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। यह वही रवैया है, जो इससे पहले एशिया कप 2025 के दौरान भारतीय पुरुष टीम ने भी अपनाया था। तीनों मैचों में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हैंडशेक नहीं किया था।

एशिया कप में भी हुई थी टकराहट

यह विवाद उस समय और बढ़ गया था जब भारतीय पुरुष टीम ने एशिया कप ट्रॉफी को पाकिस्तानी मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों लेने से इनकार कर दिया था। पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने दावा किया था कि भारत ने यह कदम सुरक्षा और राजनीतिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए उठाया था।

Women World Cup 2025: भारत की नीति साफ

भारत सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली जाएगी, और दोनों देशों के बीच मुकाबले सिर्फ ICC टूर्नामेंट्स या न्यूट्रल वेन्यू पर ही होंगे। आखिरी बार भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में खेली गई थी।

Women World Cup 2025: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग XI

प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, नल्लापुरेड्डी चरणी, क्रांति गौड़।

पाकिस्तान की प्लेइंग XI

मुनीबा अली, सदफ शमास, सिदरा अमीन, रमीन शमीम, आलिया रियाज, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), नतालिया परवेज, डायना बेग, सादिया इकबाल, नाशरा संधू।

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...