DM व SP ने पहलेजा चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षण, दिए विभिन्न दिशा-निर्देश

छपरा : बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी अमन समीर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. कुमार आशीष द्वारा मंगवलार की रात्रि के समय में पहलेजा चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वाहनों की सघन जांच व्यवस्था, निगरानी तंत्र, बलों की तैनाती एवं चेकिंग पॉइंट की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने तैनात पुलिस बल को सतर्कता बनाए रखने, हर आने-जाने वाले वाहन की गहन जांच करने व संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Goal 7 22Scope News

चुनाव के दौरान सीमा क्षेत्रों पर अवैध शराब, नकद, हथियारों व अन्य अनुचित गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु विशेष सतर्कता बरती जाएगी – डीएम

चुनाव के दौरान सीमा क्षेत्रों पर अवैध शराब, नकद, हथियारों और अन्य अनुचित गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु विशेष सतर्कता बरती जाएगी। सभी चेक पोस्टों पर सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं बलों की लगातार ड्यूटी सुनिश्चित की जा रही है। सारण पुलिस की आप सभी सुधिजनों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या सारण पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबर-9031036406 को दें। ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो सके। निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़े : आदर्श आचार संहिता लगते ही हटने लगे पोस्टर बैनर, क्षेत्र में होने लगी वाहनों की सघन जांच

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Ranchi India vs West Indies T20: रांची में India vs West...

Ranchi India vs West Indies T20: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash: Giridih News: सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash, गिरिडीह: दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जा...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...