48.72 करोड़ से होगा रांची के तीनों बस स्टैंड का रिनोवेशन, आकर्षक और आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस

Ranchi: राजधानी के तीन बड़े बस टर्मिनल- ITI बस स्टैंड, सरकारी बस डिपो और बिरसा मुंडा बस टर्मिनल (खादगढ़ा) अब पूरी तरह मॉडर्न और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन बस टर्मिनलों को आधुनिक बनाने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने इसके लिए 48.72 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। नगर विकास मंत्री ने विभागीय प्रधान सचिव सुनील कुमार को जुडको के जरिए जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

  • आईटीआई बस स्टैंड के लिए ₹24.77 करोड़,
  • सरकारी बस डिपो के लिए ₹20.19 करोड़,
  • बिरसा मुंडा बस टर्मिनल (खादगढ़ा) के लिए ₹3.76 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

ITI बस स्टैंड बनेगा सबसे आधुनिक :

3 एकड़ में बनने वाला नया ITI बस स्टैंड अब पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां ड्राइवरों के लिए कैंटीन, मेंटेनेंस शेड, गार्ड रूम, साफ-सुथरा वेटिंग एरिया, कार, ऑटो और ई-रिक्शा पार्किंग की व्यवस्था होगी।
पहले फ्लोर पर रेस्टोरेंट, प्रशासनिक कार्यालय, टिकट काउंटर, डॉरमेट्री, लॉकर वाले गेस्ट रूम और हरियाली के लिए गार्डनिंग की व्यवस्था होगी। यहां से रोजाना करीब 416 बसों का परिचालन होगा।

सरकारी बस डिपो को मिलेगा नया रूप :

1962 से 1970 के बीच बना पुराना सरकारी बस डिपो, जो अब जर्जर हालत में है, को 20.19 करोड़ रुपए की लागत से दोबारा बनाया जाएगा। नए डिपो में गार्ड रूम, डॉरमेट्री, प्रतीक्षालय, फूड स्टॉल, बसों के लिए शेड, स्लाइडिंग गेट, कार और ऑटो पार्किंग की सुविधा होगी। यहां से हर दिन लगभग 512 बसों का परिचालन किया जाएगा।

बिरसा मुंडा बस टर्मिनल (खादगढ़ा) होगा और सुविधाजनक :

3.76 करोड़ रुपए की लागत से 11.6 एकड़ में फैले इस टर्मिनल का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
यहां 31 बस वे, 89 बसों और 70 कारों की पार्किंग, स्मार्ट शेड, 50 बेड वाली डॉरमेट्री, रेस्टरूम, स्नानघर, गेस्टहाउस, हाइमास्ट लाइट और महिलाओं की सुरक्षा की विशेष व्यवस्था होगी।

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य :

प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जुडको को जल्द टेंडर जारी कर निर्माण शुरू करने का आदेश दिया है।
तीनों टर्मिनल तैयार होने के बाद रांची के बस स्टैंड राज्य के सबसे आधुनिक और सुरक्षित परिवहन केंद्र बन जाएंगे,
जहां यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव मिलेगा।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...