भाजपा ने की स्वदेशी अभियान की शुरुआत, बाबूलाल मरांडी ने कहा- हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी से बनेगा आत्मनिर्भर भारत

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्वदेशी अभियान की शुरुआत कर दी है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अभियान के स्टीकर, पोस्टर, पम्पलेट, नोटपैड और संकल्प पत्र का लोकार्पण किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री और अभियान संयोजक मनोज कुमार सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, और प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

81 विधानसभा क्षेत्रों में चलाएगी अभियान :

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अभियान एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के मंत्र को जीवन में उतारें और भारत को 2047 तक पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें। भाजपा ने घोषणा की है कि राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में स्वदेशी अभियान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, घर-घर संपर्क अभियान के जरिए आम लोगों को भारत निर्मित उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इतिहास से लिया प्रेरणा :

मरांडी ने कहा कि भारत का इतिहास गौरवशाली रहा है। 125 ईसा पूर्व मौर्यकाल में भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। लेकिन विदेशी लूट ने हमें 1947 तक विश्व अर्थव्यवस्था में मात्र 4% हिस्सेदारी तक सीमित कर दिया।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, बाल गंगाधर तिलक, और सरदार पटेल जैसे नेताओं ने स्वदेशी आंदोलन को आजादी का हथियार बनाया था।

कांग्रेस पर साधा निशाना :

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 60 वर्षों के शासन में स्वदेशी आंदोलन को बल नहीं मिला, जबकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। मरांडी ने बताया कि भारत अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगा।

आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां :

बाबूलाल मरांडी ने देश की आर्थिक और औद्योगिक उपलब्धियां गिनाई-

  • मेक इन इंडिया के तहत 667 अरब डॅालर का निवेश
  • भारत में बिकने वाले 99.2% मोबाइल मेड इन इंडिया
  • मोबाइल निर्यात ₹1500 करोड़ से बढ़कर ₹2 लाख करोड़
  • खिलौना निर्यात में 239% वृद्धि, अब भारत 153 देशों को निर्यात करता है
  • ट्रैक्टर निर्माण में भारत पहले, बस निर्माण में दूसरे, और ट्रक निर्माण में तीसरे स्थान पर
  • रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़ा, दवाइयों का निर्यात 200 देशों तक
  • 98 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ता, जो 2014 में केवल 25 करोड़ थे
  • सौर ऊर्जा में तीसरा और पवन ऊर्जा में चौथा स्थान
  • भारत अब 100 देशों को ऑप्टिकल फाइबर निर्यात कर रहा है
  •  स्वदेशी सम्मेलन और घर-घर संपर्क अभियान

त्योहारों पर स्वदेशी की अपील :

मरांडी ने जनता से अपील की कि आगामी दीपावली और छठ पूजा जैसे त्योहारों में केवल भारत निर्मित वस्तुओं की खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में स्वदेशी भावना तेजी से जाग रही है। यही पीढ़ी आत्मनिर्भर भारत की सच्ची निर्माता बनेगी।

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...