Advertisement
Advertisement

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना में 12 नवंबर को पासपोर्ट अदालत का होगा आयोजन

पटना. भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के अधीन क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा एक विशेष पासपोर्ट अदालत का आयोजन 12 नवंबर 2025 (बुधवार) को किया जाएगा। यह अदालत सुबह 09:30 बजे से लेकर दोपहर 04:30 बजे तक पब्लिक हॉल, द्वितीय तल, डी-ब्लॉक, मौर्य लोक कॉम्प्लेक्स, पटना-800001 में आयोजित होगी।

इसको लेकर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना ने कहा कि पासपोर्ट कार्यालय, पटना एवं विदेश मंत्रालय, पासपोर्ट सेवा परियोजना के माध्यम से नागरिकों को सुलभ, कुशल और समयबद्ध तरीके से सेवाएं प्रदान करने को प्रतिबद्ध है। 12 नवंबर, 2025 को आयोजित होने वाला पासपोर्ट अदालत इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

पासपोर्ट अदालत में आवेदकों की पासपोर्ट/पुलिस क्लीयरेंस प्रमाणपत्र संबंधी उन शिकायतों का समाधान किया जाएगा, जो 6 महीने से अधिक समय से लंबित हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, पटना और उनके वरिष्ठ अधिकारियों का दल आवेदकों से सीधे संपर्क कर यथासंभव उनकी शिकायतों का तत्काल समाधान करेंगे।

जिन पासपोर्ट आवेदकों ने 31 मार्च, 2025 को या उससे पहले आवेदन किया है और उनके आवेदन अब भी लंबित है, वे अपनी फ़ाइल / एआरएन नंबर के साथ, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना को ईमेल (केवल आवेदन के समय पंजीकृत ई-मेल मान्य) के माध्यम से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ईमेल आईडी-rpo.patna@mea.gov.in पर, या स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक द्वारा नीचे दिए गए पते पर भेज सकते हैं। पता है, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पब्लिक हॉल, द्वितीय तल, ब्लॉक-डी, मौर्य लोक कॉम्प्लेक्स, पटना-800001।

पासपोर्ट अदालत में भाग लेने के इच्छुक आवेदक का डाक द्वारा भेजा गया पत्र अथवा ईमेल 4 नवंबर, 2025 तक या उससे पहले क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में निश्चित रूप से पहुंच जाना चाहिए। ईमेल के विषय या लिफाफे पर स्पष्ट रूप से “पासपोर्ट अदालत – 12 नवंबर, 2025” लिखा/अंकित होना चाहिए।

आवेदक निम्न दस्तावेज अवश्य साथ लेकर आएं अन्यथा वे “पासपोर्ट अदालत – 12 नवंबर, 2025” में भाग नहीं ले सकेंगे-

  1. पासपोर्ट अदालत में भाग लेने हेतु भेजा गया ईमेल/पत्र की प्रति
  2. लंबित फाइल पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा जारी पत्र/एआरएन
  3. संबंधित मूल दस्तावेज
Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...