सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से 6 हफ्ते में मांगा जवाब

रांची. झारखंड के चर्चित सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में हाईकोर्ट में आज फिर सुनवाई हुई। सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर क्रिमिनल रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने पंकज मिश्रा को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही राज्य सरकार को 6 सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है।

फर्जी एनकाउंटर का आरोप

इस मामले में सूर्या हांसदा की पत्नी और मां ने कोर्ट में याचिका दायर कर एनकाउंटर को फर्जी बताया था। उन्होंने अपनी याचिका में झारखंड के मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, गोड्डा और देवघर एसपी, पंकज मिश्रा सहित कुल 9 अधिकारियों और व्यक्तियों को पार्टी बनाया है।

हाईकोर्ट ने स्वीकार याचिका

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने याचिकाकर्ता की ओर से लगाई गई हस्तक्षेप याचिका को स्वीकार कर लिया था, जिसमें मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी। हाईकोर्ट अब इस पूरे मामले को गंभीरता से सुन रहा है।

क्या है मामला?

दरअसल, 11 अगस्त को गोड्डा जिले में एक पुलिस मुठभेड़ में सूर्या हांसदा की मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे एनकाउंटर बताया था, लेकिन परिवार वालों ने इसे पूर्व नियोजित हत्या करार दिया। परिजनों के साथ-साथ कई आदिवासी संगठनों, बीजेपी नेताओं और मानवाधिकार संगठनों ने भी इस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए थे।

राष्ट्रीय जनजाति आयोग ने लिया संज्ञान

घटना के बाद राष्ट्रीय जनजाति आयोग ने भी मामले का स्वतः संज्ञान लिया और रिपोर्ट तलब की थी। इस बीच, मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग लगातार उठ रही है।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...