मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 71वां जन्मदिन, जानिए किन-किन लोगों ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 71वां जन्मदिन मना रहे लोग, विपक्ष ने दी सीएम को बधाई

पटना: नीतीश कुमार का 71वां जन्मदिन- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नेता प्रतिपक्ष ने उनके जन्म दिन पर शुभकामनाएँ दी.

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी.

पटना में नीतीश का जन्मदिन मानते लोग
पटना में नीतीश के जन्मदिन के मौके पर केक काटते लोग

नीतीश कुमार का 71वां जन्मदिन पर मैराथन दौड़

पटना:  नीतीश कुमार का 71वां जन्मदिन- मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर नीतीश विचार मंच की ओर से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया.

मैराथन दोड़ का शुभारंभ रमना मैदान से हरी झंडी दिखाकर जिला संयोजक राजीव रंजन सिन्हा ने किया.

जेपी स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया. उसके बाद केक काटा गया.

राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण भी किया गया है.

जिला संयोजक राजीव रंजन सिन्हा ने मौके पर कहा कि नितीश कुमार जी विकास पुरुष हैं.

सबसे खुशी की बात यह है कि आज महाशिवरात्रि का पर्व भी है और साथ-साथ नीतीश जी का जन्मदिन भी है.

मौके पर प्रदेश संयोजक रामधनी भारती, मृत्युंजय भारद्वाज, अवधेश कुमार सहित कई अतिथि मौजूद थे.

अंत में मैराथन दौड़ में हिस्सा लेने वाले युवाओं को जिला संयोजक ने मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया.

जदयू ने किया दूध का वितरण

जदयू कार्यकर्ता अनोखे तरीके से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाने में लगे हुए हैं.

शराब छोड़ो दूध पियो को लेकर जदयू कार्यकर्ता गरीब लोगों के बीच दूध का वितरण कर रहे हैं.

इसके साथ ही नीतीश की उम्र लंबी के लिए जदयू कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना भी की.

जदयू नेता छोटू सिंह ने कहा कि आज महाशिवरात्रि है और बिहार के मुख्यमंत्री का जन्मदिन भी है.

सरकार ने माना लोगों की वार्षिक आय में आयी कमी

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...