मेहसी नगर पंचायत के घुसखोर कार्यपालक व टैक्स दारोगा निगरानी के जाल में फंसे, ठेकेदार से की थी रिश्वत की मांग

मेहसी नगर पंचायत के घुसखोर कार्यपालक व टैक्स दारोगा निगरानी के जाल में फंसे, ठेकेदार से की थी रिश्वत की मांग

मोतिहारी : जिला के मेहसी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी और टैक्स दारोगा को रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने रंगे हाथों ने गिरफ्तार किया है। मेहसी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी उदय कृष्ण यादव और टैक्स दारोगा गुलशन कुमार को एक ठीकेदार से पेमेंट भुगतान के एवज में 40 हजार रुपया रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

DIARCH Group 22Scope News

फाइनल पमेंट के एवज में की थी रिश्वत की मांग

बताया जाता है कि मेहसी थाना क्षेत्र के तारापाकड़ गांव के रहने वाले ठीकेदार मनोज कुमार ने नगर पंचायत क्षेत्र के निविदा से एक पीसीसी सड़क का निर्माण कराया था। जिसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उसके फाइनल पेमेंट के एवज में कार्यपालक पदाधिकारी उदय कृष्ण यादव और टैक्स दारोगा गुलशन कुमार ठीकेदार से 40 हजार रिश्वत की मांग कर रहे थे। जिस संबंध में ठीकेदार मनोज कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले के सत्यापन के बाद निगरानी ने बिछाया जाल

निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन करने के बाद मंगलवार को जाल बिछाया और रिश्वत के 40 हजार रुपया लेते कार्यपालक पदाधिकारी उदय कृष्ण यादव और टैक्स दारोगा गुलशन कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी कार्यपालक पदाधिकारी के आवास से हुई है। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम दोनों को अपने साथ ले गई।

ये भी पढ़े : बिहार दौरे पर आयेंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बिहार शरीफ और लखीसराय में करेंगी चुनावी जनसभा 

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी के Low Pressure का असर,...

झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर सिस्टम का असर दिख रहा है। 18 जुलाई को रांची समेत 10 जिलों में भारी...

Maiya Samman Yojana: सत्यापन में 1.18 लाख लाभुक बाहर, 3.19 लाख...

झारखंड की Maiya Samman Yojana में सत्यापन के बाद 1.18 लाख लाभुक बाहर हुए। 3.19 लाख राशन कार्ड रद्द होने और आयु सीमा का...

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...