
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आज यानी 15 अक्टूबर को थोड़ी देर पहले 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को गोविंदगंज से उम्मीदवार बनाया गया है। लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलाष पांडे को बक्सर जिले के ब्रह्मपुर सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। एनडीए गठबंधन में चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें दी गई है।

लोजपा पार्टी की तरफ से पहली लिस्ट जारी होने के बाद किया गया ट्वीट
पहली लिस्ट जारी होने के बाद लोजपा (रामविलास) पार्टी की तरफ से सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार घोषित बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी ‘बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट’ के सपनों को साकार करने के लिए और बिहार के सर्वांगीण विकास में आप अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। आपके समर्पण, जनता के समर्थन से बिहार विधानसभा चुनाव में डबल इंजन वाली एनडीए सरकार की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत निश्चित है।
लोजपा (रामविलास) पार्टी के 14 उम्मदीवारों की पहली लिस्ट
1. राजू तिवारी – गोविंदगंज
2. संजय कुमार सिंह – सिमरी बख्तियारपुर
3. विष्णु देव सहाय – दरौली (अनु. जाति)
4. सीमांत मृणाल – गरखा (अनु. जाति)
5. सुरेंद्र कुमार – साहेबपुर कमाल
6. संजय कुमार – बखरी
7. बाबुलाल शौर्य – परबत्ता
8. मिथुन कुमार – नाथनगर
9. सुनील कुमार – पालीगंज
10. हुलास पांडे – ब्रह्मपुर
11. राजीव रंजन सिंह – डेहरी
12. संगीता देवी – बलरामपुर
13. रानी कुमारी -मखदुमपुर
14. प्रकाश चंद्र – ओबरा

यह भी पढ़े : Breaking : BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, मैथिली ठाकुर को अलीनगर सीट से मिला टिकट…
अंशु झा की रिपोर्ट




