सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत 21वां जत्था अमनारी पंचायत से रवाना, करण जायसवाल ने पुष्प वर्षा कर किया रवाना

हजारीबाग. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल बुजुर्गों के सम्मान में चलाए जा रहे सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत बुधवार को हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अमनारी से 21वां जत्था तीर्थाटन के लिए रवाना हुआ। इससे पहले हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से सफलतापूर्वक 20 जत्थे अलग-अलग पवित्र स्थानों की यात्रा कर चुके हैं।

मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के सुपुत्र करण जायसवाल सहित सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, किशोरी राणा, द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, लब्बू गुप्ता, दामोदर साव, अनूप ठाकुर, बलदेव बाबू, भाजपा सदर पूर्वी मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि कृष्णा मेहता, भाजपा पश्चिमी सदर मंडल अध्यक्ष रणधीर पांडेय, दारू भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, भाजपा नेता महेंद्र राम बिहारी, जुगनू सिंह, महेश प्रसाद, अजीत सिंह, कौलेश्वर रजक, प्रमोद सिंह, राजकुमार महतो, प्रेम यादव, उमेश प्रसाद मेहता सहित अन्य सैकड़ों गणमान्य लोगों ने अमनारी पंचायत से 65 श्रद्धालु यात्रियों के समूह पर पुष्प वर्षा कर उन्हें तीर्थ यात्रा के लिए विदा किया। कई यात्रियों का पांव भी करण जायसवाल सहित अन्य लोगों ने पाखरा। इस दौरान पूरे क्षेत्र में जय श्री राम के नारे साथ सांसद मनीष जायसवाल के नारे जयकारे से गुंजायमान हो उठा।

करण जायसवाल ने तीर्थ यात्रियों की सुखद यात्रा की ईश्वर से कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि यह महाअभियान क्षेत्र के जरूरतमंद बुजुर्गों के तीर्थाटन के अरमान को पूरा कर रहा है और उन्हें उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल अयोध्या, विंध्याचल, वाराणसी और प्रयागराज की यात्रा कराई जा रही है।

Dhanbad Bhuli More Firing News: धनबाद के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े...

Dhanbad Bhuli More Firing News: शहर के भूली मोड़ इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक...

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...

Abhiyan Basera Bihar: अब पटना आने की जरूरत नहीं! भूमिहीन परिवार...

Abhiyan Basera Bihar, पटना: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ‘अभियान बसेरा’ के तहत पात्र वासभूमिहीन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश...