99 ग्रुप का ‘अपना दिया, अपनी दिवाली’ कार्यक्रम: मिट्टी के दीयों से मनाई स्वदेशी दीपावली, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना आकर्षण का केंद्र

Dhanbad: जिला के मेमको मोड़ स्थित 99 ग्रुप की ओर से दिवाली के अवसर पर ‘अपना दिया, अपनी दिवाली’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वदेशी को बढ़ावा देने और मिट्टी के दीयों से दीपावली मनाने का संदेश दिया गया। इस साल कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम रही। जिसमें ब्रह्मास्त्र और ब्रीफिंग के जरिए भारतीय सेना की सूफिया कुरैशी और वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह की भूमिका को प्रदर्शित किया गया।

मिट्टी का दीया अपनाने के लिए प्रेरित करना उद्देश्य:

कार्यक्रम में सीआरपीएफ के जवानों और स्कूली बच्चों की विशेष भागीदारी रही। मौके पर 99 ग्रुप के सीएमडी श्याम पांडे ने जवानों और बच्चों के साथ चाक पर मिट्टी का दिया बनाकर दीपावली को स्वदेशी रूप में मनाने का संदेश दिया। श्याम पांडे ने बताया कि पिछले 10 सालों से यह कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य लोगों को मिट्टी के दीये अपनाने के लिए प्रेरित करना है ताकि कुम्हारों को भी रोजगार मिल सके।

मिट्टी के दीयों से दीपावली मनाए- मेजर :

वहीं सीआरपीएफ के मेजर सूबेदार मदन मोहन उपाध्याय ने कहा कि 99 ग्रुप द्वारा बुलाकर सम्मानित किया जाना गर्व की बात है। यहां खुद मिट्टी के दीये बनाकर एक अनोखा अनुभव मिला। उन्होंने कहा कि देश की जनता भी इस बार मिट्टी के दीयों से दीपावली मनाए, यही सच्ची देशभक्ति होगी।

रिपोर्टः अनिल पांडे

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...