Advertisment

सीएम ने सरकारी आवास पर मनायी दिवाली, दीयों से किया रौशन

पटना : पूरे देश में कल यानी 31 अक्टूबर को दीपावली धूमधाम से मनाई गई। बिहार में भी प्रकाश पर्व दीपावली पर हर तरफ बाजार से लेकर लोगों के घर तक दीयों से रोशन हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने सरकारी आवास एक अन्ने मार्ग पर दीपावली मनाई और अपने सरकारी आवास को मिट्टी के दीये जलाकर रोशन किया।

परिवार के साथ CM ने मनाई दिवाली

इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ उनके बेटे निशांत कुमार और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। सीएम ने अपने पूरे आवास को दीयों से सजाया है। अपने घर में अलग-अलग स्थान पर मुख्यमंत्री ने दीप जलाया और दिवाली की खुशियां बांटी। इस मौके पर कई सरकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे। यहां मौजूद परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं। इससे पहले बुधवार को छोटी दिवाली के दिन नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया था कि वे प्रकाश पर्व दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, स‌द्भाव और उल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने बिहार के साथ साथ पूरे देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

यह भी देखें :

दरअसल, नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद से हर साल सीएम आवास में दिवाली मनाते हैं और लोगों को शुभकामना देते हैं। इस मौके पर सीएम सचिवालय में मौजूद कर्मचारी भी उन्हें दीप जलाने में मदद करते हैं। सभी लोग मिलकर दीपावली मनाते हैं और लक्षमी की पूजा भी की जाती है।

यह भी पढ़े : मुंगेर में मनी राज्य की सबसे बड़ी दीपावली, जले 8 लाख से ज्यादा दिये

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...